spot_img

Darbhanga News|Kamtaul News| मैं पहले से एक दु:खी किसान हूं

मौसम की बेरुखी। खरीफ फसल की आस डूब रही। कृषि कार्य में आफत। बारिश की तमन्ना। गिरते भूगर्भीय जल स्तर। कहीं, सुखाड़ ना ला दे। माथे पर सिकन। खतरा सिरहाने पर। रोहिणी नक्षत्र का तपना। मृगशिरा नक्षत्र में बारिश का ना होना। कहीं प्रकृति तो ना रूठ गई। किसान क्या करेंगे। रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र ने मिलकर किसानों की किस्मत को खरास कर दिया है। अब आर्द्रा नक्षत्र की आस। इंतजार करते किसान। Aanchal Kumari की Report.....|

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी, कमतौल, देशज टाइम्स। किसानों के लिए खेती का माहौल नहीं बन पा रहा। बारिश की आस है। मगर मानसून की टपटप वाली आवाज फिलहाल खामोश है। बारिश में देरी से किसानों की परेशानी साफ दिख रही। बिचड़ों को बचाने की (Monsoon is betraying the farmers of Darbhanga) जद्दोजहद बड़ी भारी पड़ रही।

- Advertisement -

Darbhanga News|Kamtaul News| किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण

किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण आमलोग तो परेशान हैं ही, किसान अधिक परेशान हैं। सबसे अधिक परेशान छोटे तबके के वैसे किसान है, जिनके परिवार का भरण पोषण ही खेती पर निर्भर है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए समृद्ध किसान भी मोटर पंप या डीजल पंप सेट चलाकर खेतों में पानी डालकर बिचड़ा गिराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। क्योंकि भूगर्भीय जलस्तर नीचे चले जाने के कारण कई स्थानों पर बोरिंग भी फेल होने के कगार पर पहुंच गया हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut दरभंगा वालों ध्यान दें ! 6 अक्टूबर को आपके इलाके में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Darbhanga News|Kamtaul News| रोहणी नक्षत्र में ही पटवन कर बिचड़ा की बुआई किए थे

अहियारी, चनुआटोल, उसरा, निमरौली, अहियारी गोट, कमतौल, कुम्हरौली, मिर्जापुर आदि गांव के किसान वैकल्पिक व्यवस्था से बिचड़ों की सिंचाई कर रहे हैं. टारा और वरकुरवा चौर में पटवन कर रहे किसान सुधीर ठाकुर, महताब लाल राय, महेंद्र महतो, गिरबल महतो आदि ने कहा कि रोहणी नक्षत्र में ही पटवन कर बिचड़ा की बुआई किए थे। अभी तक रोपनी करने लायक नर्सरी तैयार नहीं हुआ है। वर्षा नहीं होने से बिचड़ों को बचाना काफी मुश्किल हो रहा है। मौसम की बेरुखी से किसानों का बुरा हाल हो रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Flood खिरोई नदी में आया उफान! कमतौल के गांवों में घुटने तक पानी, पढ़िए - लोगों की मजबूरी

Darbhanga News|Kamtaul News| अत्यधिक गर्मी के कारण खेत फटे पड़े हैं

अहियारी के किसान राघवेंद्र ठाकुर, मोहन महतो, अश्विनी कुमार, युगपल्टन ठाकुर आदि ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में बारिश नहीं होने से खेतों से नमी गायब है। अत्यधिक गर्मी के कारण खेत फटे पड़े हैं। इसके कारण खेतों से धूल उड़ने लगी है।

यह भी पढ़ें:  फ्रिज के 401 रुपये मांगे तो इंजीनियरों को रात भर बनाया बंधक, औजार-बाइक भी छीन ली! Darbhanga में सनसनीखेज वारदात

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Singhnan Mandir बांका के सिंहनान मंदिर में गूंजा मां दुर्गा का आह्वान! 1855 से चली आ रही अनोखी परंपरा ने सबको चौंकाया

Singhnan Mandir: बांका के सिंहनान मंदिर में 1855 से चली आ रही बोधनवमी कलश स्थापना की अनोखी परंपरा आज भी कायम है। यहां बांग्ला विधि-विधान से मां दुर्गा को बेटी के रूप में आमंत्रि #SinghnanMandir,#BankaDurgaPuja,#Bodhnavami

Bhagalpur Crime: नवगछिया में 15 लाख की स्मैक जब्त, तस्कर रंगे हाथ धराया!

Bihar Drug Seizure: नवगछिया पुलिस ने तेतरी जीरोमाइल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपये की 93.25 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिहार म #BiharDrugSeizure,#NaugachhiaPolice,#SmackArrest

भागलपुर में खतरनाक हादसा: दो बाइकें भिड़ीं, 3 लोग बुरी तरह घायल, देखें पूरी खबर!

Bhagalpur Accident: भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक #BhagalpurAccident,#BiharNews,#RoadSafety

Darbhanga Power Cut दरभंगा वालों ध्यान दें ! 6 अक्टूबर को आपके इलाके में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में 6 अक्टूबर 2026 को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी हो गया है। सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो अलग-अलग फीडरों पर काम के कारण कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। #DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#DarbhangaNews