spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में अपराध की योजना बनाते आधा दर्जन से अधिक लूटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, SDPO Manish Chandra Choudhary का बड़ा खुलासा, कई लूट की वारदातों का पर्दाफाश

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। स्थानीय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे आधा दर्जन अपराधियों को भारी मात्रा में असलह के साथ दबोचा है।

- Advertisement -

पुलिस की गुप्त सूचना पर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। वहीं, सभी अपराधी लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने एकत्रित हुए थे लेकिन पुलिस ने इनका काम तमाम करते हुए दबाचते हुए पूरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया। इस कामयाबी के बाद बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने पत्रकारों से बात की। पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया कि कैसे पुलिस इन अपराधियों तक पहुंची। पुलिस को क्या-क्या हाथ लगा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इन अपराधियों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, दो गोली, पांच मोबाइल समेत घटना में प्रयुक्त बाइक मिली है। पुलिस दरभंगा के ही कुशेश्वरस्थान के इन पकड़े गए अपराधियों अमरेश कुमार यादव, राजेश कुमार लाल,कैलाश राम, मो. दिलशाद उर्फ छोटे राजा, दिलखुश कुमार उर्फ कारिका, विष्णु कुमार साह,आयुष रंजन उर्फ प्रजा पासवान,आदित्य राज उर्फ गोलू कुमार, विमल कुमार से लंबी पूछताछ की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बेनीपुर-जाले में भारी मात्रा में शराब जब्त, तस्कर दबोचे गए

जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि कुशेश्वरस्थान पुलिस ने बीती सोमवार की देर रात अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने जुटे आधे दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने ही सीएसपी संचालक से लूट समेत कई मामलों में संलिप्तता पाई गई है। इसका उद्भेदन स्थानीय पुलिस ने करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja दरभंगा पूजा पंडाल में अश्लील डांस! SDPO सुमन ने तुरंत बंद कराया ऑर्केस्ट्रा, समिति पर FIR

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बिरौल थाना पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीस अक्टूबर को गुप्त जानकारी मिली जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई। उनहोंने बताया कि  आधे दर्जन से अधिक अपराधी बड़े अपराधिक घटना को अंजम देने असमा पुल पर जुटे थे। इसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई की गई।

साथ ही तत्काल कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पुनि मनीष कुमार, सनि अजित टोप्पो, सअनि पवन कुमार पासवान व सशस्त्र बल के साथ बनी टीम ने एक्शन लेते हुए असमा में यह सफलता पाई। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचते ही अपराधी भागने लगे लेकिन सबों को घेरकर खदेड़कर पकड़ा गया। लंबी पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि मामले में स्थानीय कुशेश्वरस्थान थाना में एक एफआईआर दर्ज की गई है। सभी अपराधियों ने गुनाह कबूल लिया है। कहा है कि सभी लूट की घटना को अंजाम देने जुटे थे। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पकड़े गए अपराधियों ने 20 अक्टूबर को उदा गांव के पास पीएनबी के सीएसपी संचालक से 2 लाख 35 हजार लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकर कर ली है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा NH-27 भराठी चौक पर काल बनी बुलेट! बुजुर्ग महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत

उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की। इसमें लूट की एक लाख बीस हजार पांच सौ कैश भी बरामद भी हुए हैं। साथ ही, सीएसपी संचालक से लूट का पर्दाफाश भी हो गया।

पूछताछ के दौरान अपराधियों ने एक अपहरण के घटना को अंजाम देने की पूरी तैयारी करने की बात स्वीकारी। वहीं 10 अक्टूबर को बिरौल थाना क्षेत्र के सिसौनी मोड़ के पास किराना व्यवसायी के साथ लूट की घटना का भी पर्दाफाश करते हुए संलिप्ता की बात सामने आई।सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime