back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार में अब नहीं लगेंगी एक से ज्यादा बसें

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। व्यवसायियों की दुकान के आगे बस लगाने एवं सड़क पर लगने वाली बसों से हो रहे जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने सीओ को आवेदन दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यवसायी आशीष कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने सीओ को लिखित आवेदन दिया कि हमलोगों का घर और दुकान वर्तमान में संचालित अस्थायी बस स्टैंड मार्ग पर अवस्थित है।

- Advertisement -

बाजार में बस हम लोगों के दुकान के सामने ही जबरन लगाया जाता है जिससे हमलोगों की दुकानदारी नहीं हो पाती है। इतना ही नहीं बाजार में बस लगने से प्रत्येक दिन सड़क जाम की समस्या बनी रहती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में जाम पर चलेगा 'बुलडोजर'! एलिवेटेड रोड के लिए मची खलबली, जानें पूरा अपडेट...अवैध निर्माण की छाती पर नया रास्ता

स्थानीय दुकानदार विष्णु कुमार गुप्ता, अनिल चौधरी, डॉ. वरुण यादव, आदर्श आनंद, अनिल पंडित सहित दर्जनों लोग बताते हैं कि 16 जून को कुशेश्वरस्थान बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कई घरों एवं दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया।

लेकिन अस्थायी बस स्टैंड को बाजार से आसमा अभी तक शिफ्ट नहीं किया गया है। जिससे आए दिन जाम लगी रहती है। आवेदन में आलोक में आरओ नादिर अयूबी की अध्यक्षता में थाना परिसर में बस संचालकों के साथ बैठक बुलायी गई।

बैठक में निर्णय किया गया कि एक भी बस स्थानीय बाजार में नहीं लगाया जाएगा जिस बस का खुलने का समय होगा वह बस पांच मिनट पहले बाजार में आएगा और समय होते बाजार से निकल जाएगा।

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार में अब नहीं लगेंगी एक से ज्यादा बसें
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार में अब नहीं लगेंगी एक से ज्यादा बसें

इस मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार, बस संचालक पंकज पासवान, प्रेम कुमार, राधे पासवान मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...

महाशिवरात्रि 2026: दुर्लभ संयोगों में शिव आराधना का महापर्व

Mahashivratri: आज की पावन रात्रि भगवान शिव की असीम कृपा और भक्ति का अनुपम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें