back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में प्रखंड शिक्षा कार्यालय की मिलीभगत से खुलेआम दो दर्जन से अधिक शिक्षक बिना काम के उठा रहे वेतन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर, सतीश चंद्र झा, देशज टाइम्स। सरकार के विभिन्न आदेश-निर्देशों के बावजूद बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक शिक्षक विभिन्न कार्यालयों में प्रति नियोजन के नाम पर बैठेबिठाए वेतन उठा (More than two dozen teachers are taking salary without work) रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में 5 शिक्षक प्रखंड कार्यालय बेनीपुर, 2 शिक्षक अनुमंडल कार्यालय एवं कई शिक्षक प्रखंड शिक्षा कार्यालय के साथ-साथ कई अन्य कार्यालय में प्रतिनियोजन के नाम पर लगातार विद्यालय से गायब चल रहे हैं। इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

- Advertisement -

जबकि सरकार एवं उच्चाधिकारी की ओर से कई बार सख्त निर्देश जारी की जा चुकी है कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा किसी भी कार्य में नहीं लगाया जाना है। वर्तमान समय में मो. गुलाम अकबर, बशीर अहमद बंदर, राममूर्ति पासवान, धर्मेंद्र ठाकुर, चंद्रदीप भारती प्रखंड कार्यालय में प्रति नियोजित हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: LNMU Darbhanga के एक निर्माण ने खड़ा किया बड़ा विवाद, दो विश्वविद्यालयों में ठनी, राजभवन तक पहुंचा मामला

वहीं, अनुमंडल कार्यालय में सुभाष चंद्र राय एवं सुनील कुमार यादव कार्यरत हैं  इनके अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा कार्यालय में रमेश चौधरी, सच्चिदानंद ठाकुर, ओमप्रकाश पटवा वर्तमान समय में प्रति नियोजित हैं। जबकि कई अन्य शिक्षक विभिन्न कार्यालयों के नाम पर प्रति नियोजित हैं और घर बैठे अपना वेतन उठा रहे हैं।

इसमें प्रखंड शिक्षा कार्यालय की मिलीभगत खुलकर सामने आ रही है। क्योंकि प्रति नियोजन आवश्यक कार्य के लिए समय-समय पर अल्प समय के लिए की जाती है, लेकिन एक बार प्रति योजन हो जाने के बाद वह शिक्षक विद्यालय का जाने का रास्ता ही भूल जाते हैं। बैठे-बिठाए वेतन उठाना अपना दायित्व और अधिकार समझते हैं।

इस संबंध में कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रति नियोजन समाप्त करने को कहा गया है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के लिए यह सामान्य बात बनी हुई है।

इस संबंध में पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र बताते हैं कि चुनाव कार्य के लिए कुछ शिक्षकों को प्रखंड में लगाया गया था। जिसका काम समाप्त होते ही वापस कर दिया जाएगा। साथ ही, अन्य प्रतिनियोजन के संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ऋतिक रोशन को क्यों मिली ‘ओ रोमियो’ की तारीफ करने पर फटकार, जानें पूरा माजरा!

Hrithik Roshan News: वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म...

देश में Fake Universities की सूची जारी, छात्रों को रहना होगा सावधान!

Fake Universities: उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों के लिए एक...

इंडिया यूएस ट्रेड: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा

India US Trade: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें