back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के जाले में मां दुर्गा विराजेंगी जनकपुरधाम मॉडल वाले पंडाल में, Sitamarhi के शिल्पकार देंगे मां को आकार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले, देशज टाइम्स। जाले में जनकपुर धाम का प्रतिरूप का बनेगा पंडाल। दुर्गा पूजा समिति जाले के अध्यक्ष बने रहेंगे रतन कमलेश होंगे कोषाध्यक्ष। 22 कोषांग एवम 65 लोगों को पूजा मेला संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

माता जालेश्वरी दुर्गा पूजा समिति जाले इस वर्ष माता दुर्गा की अद्भुद प्रतिमा बनाई जा रही है। दुर्गा मां का वाहन शेर महिसासुर को अपने पंजों से घायल करते दिखेंगे।

- Advertisement -

मां दुर्गा महिषासुर को अनवरत अपने त्रिशूल से वध करती दिखेंगी। प्रतिमा का निर्माण नाथ कला निकेतन सीतामढ़ी के मूर्तिकार विश्वनाथ के बाद उनके पुत्र छोटू वर्ष 1960 से लगातार करते आ रहे हैं।

- Advertisement -

पंडाल को भव्यता प्रदान किया जा रहा है, संध्या आरती में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति एवम भीड़ को देखते हुए इस वर्ष मंदिर के आगे संपूर्ण क्षेत्र को वॉटरप्रूफ पंडाल का निर्माण के साथ साथ पंडाल के प्रवेश द्वार को जनकपुर धाम का प्रतिरूप बनाया जा रहा है।

इस आशय की जानकारी पूजा समिति के अध्यक्ष रतन कुमार मेहता ने दुर्गापूजा समिति की बुधवार को आयोजित  बैठक को संबोधित करते हुए बताया। बैठक में मौजूद नागरिकों ने पुनः निवर्तमान अध्यक्ष श्री मेहता को इस वर्ष अध्यक्ष एवम कमलेश नायक को कोषाध्यक्ष पद पर पुनः सर्व सम्मति से बनाए रखा।

इस बैठक में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।बैठक में कोषाध्यक्ष कमलेश नायक ने बीते 2022 में हुए आय व्यय का ब्योरा ग्रामीणों के बीच प्रस्तुत करते हुए बताया की पूजा समिति को चंदा एवम अन्य मद से कुल आय 13 लाख 69 हजार रुपए का आय हु़आ था। वहीं पूजा पंडाल एवम अन्य मद  में  8 लाख 73 हजार रुपए का खर्च हुई थी।

इन्होंने शुद्ध बचत 4 लाख 85 हजार रुपए का बताया। अध्यक्ष रतन कुमार मेहता ने बताया की माता जालेश्वरी मंदिर के पुनर्निर्माण एवम अन्य मद में बचे हुए 4 लाख 36 हजार रुपया से माता जालेश्वरी मंदिर के जीर्णोध्वार मद में खर्च किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दुल्हन की तरह Mahashivratri पर सजी बाबा कुशेश्वर की नगरी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, जानें दर्शन का नया रूट मैप

वर्तमान में समिति के पास 53 हजार रुपए शेष बचे हैं। ग्रामीणों के बीच आय व्यय हिसाब के बाद,वर्ष 2023 दुर्गापूजा संचालन समिति का गठन किया गया। पूजा संचालन के लिए कुल 22 प्रकोष्ठ बनाए गए हैं।

जिसके मुख्य सचिव देवनारायण मेहता उप सचिव रामसागर साह शुभम धीर बनाए गए हैं, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश ठाकुर दिनेश यादव समेत 12 लोगो को जिम्मेवारी सौपा गया।पूजा मंदिर प्रभारी विजय झा, उदय शंकर समेत 16 लोगो को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सेंट्रल बैंक ने दरभंगा में खोला अपना खजाना, 3400 समूहों को बांटा 26 करोड़ का लोन, खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

पूजा प्रभारी के लिए राज कुमार साह एवम सियाराम चौधरी होंगे इनके सहायक जयदीप मेहता बनाए गए है। मेला प्रभारी संजय गुप्ता व मुकेश चौधरी है, कार्यालय प्रभारी आशुतोष अमन बनाए गए। वर्ष 2023 के लिए 65 सदस्यीय कार्यकारणी का गठन किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IND vs PAK: क्या AI ने कर दी है भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की भविष्यवाणी? वायरल वीडियो से मचा हंगामा!

IND vs PAK: क्रिकेट जगत में अनिश्चितता और रोमांच हमेशा से रहा है, लेकिन...

ओ रोमियो: शाहिद कपूर की फिल्म ने वैलेंटाइन डे पर रचा इतिहास, Box Office Collection ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Box Office Collection News: विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी ने एक बार...

नई Hyundai Verna Facelift का अनावरण: डिजाइन और दमदार फीचर्स से मचाएगी धमाल!

Hyundai Verna Facelift: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सेडान सेगमेंट हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें