spot_img

Darbhanga News|Benipur News| अंटौर गांव का मरघट…रामचंद्र… “हे दैव कोन जन्मक बदला हमरा स हौ…”

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Benipur News| अंटौर गांव का मरघट…रामचंद्र… “हे दैव कोन जन्मक बदला हमरा स हौ…” जहां… बेनीपुर में अपने छह सगे परिजन जिसे बुढ़ापे का सहारा मानकर पाल पोसकर बड़ा किया और आज आंखों के सामने एक साथ सबों की चिता जलते देख रामचंद्र अपना सुध बुध खो बैठे और बुत बने हुए बार बार दुहराये जा रहे थे ” हौ भगवान कोन जन्मक बदला लेलह हौ ई दिन देखै स पहिने हमरे कियै नै उठा लेलह”।(हे ईश्वर किस जन्म का यह बदला लिए हो।यह दिन देखने से पहले मुझे ही क्यों नहीं उठा लिया)।

- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News| राह चलते लोग भी अचानक ठिठककर रुक जाते हैं, बरबस मुंह से आह

श्मशान में मौजूद लोगों से लेकर ग्रामीण कौन कहे राह चलते लोग भी अचानक ठिठककर रुक जाते हैं और बरबस मुंह से आह निकलते हुए गमगीन हो जाता है। ज्ञात हो कि गत गुरुवार की रात शादी समारोह में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग में रामचन्द्र पासवान के धन सम्पत्ति, आशियाने से लेकर जिगर के छह टुकड़े जलकर परलोक सिधार गए। इसमें एक पुत्र सुनील, पुत्र वधु लीला, पुत्री कंचन एवं उनके तीन छोटे छोटे बच्चे शामिल थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime में खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर के जजुआर की 16 साल की बेटी की हत्या, दरभंगा में मिली लाश | परिवार घर छोड़ फरार!

Darbhanga News| Benipur News| एक साथ छह शव, लौटा तो जलती चिंताएं…एक साथ

प्रशासन ने जांच पड़ताल से लेकर पोस्टमार्टम तक की कार्रवाई पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। एक साथ पुनः छह शव गांव लौटते ही पूरा गांव एवं वहां पहुंचे लोग गमगीन हो उठे। थाना पुलिस एवं अंचलाधिकारी के उपस्थित में दो चिताएं सजाई गई। इसमें एक चिता पर सुनील पति पत्नी और दूसरे चिता पर कंचन को तीनों बच्चों के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News| Benipur News| एक साथ भतीजे अमरजीत पासवान ने दी दो चिंताओं में मुखाग्नि

दोनों चिताओं की मुखाग्नि रामचंद्र पासवान के भतीजे अमरजीत पासवान ने दी। इस दौरान अमरजीत अपने भाई, भाभी,बहन, भांजे,भांजी को अग्नि को समर्पित करते हुए फफक-फफक कर रो रहे थे। और रामचंद्र बगल में बुत बने खड़े थे और रहरह कर चित्कार “हे दैव कोन जन्मक बदला हमरा स हौ”। विदित हो कि रामचन्द्र की पत्नी की भी मौत  डेढ़ वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। इसमें वह टूट चुका था लेकिन रही सही कसर इस घटना ने उन्हें जिंदा लाश बनाकर रख दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा मौका!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports