back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

सुबह निकले… फिर नहीं लौटे! सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति कुमार यादव लापता

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रभाष रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला से मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के 24 वर्षीय पुत्र विभूति कुमार यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों की शिकायत के बाद लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने साइबर सेल व तकनीकी टीम को जांच में लगा दिया है।

- Advertisement - Advertisement

सुबह 8 बजे के बाद से नहीं हैं घर पर

रविवार की सुबह करीब 8 बजे विभूति यादव बंगाली टोला स्थित आवास में टहल रहे थे। उसी दौरान हाउस गार्ड मुख्य गेट का ताला खोलकर बाहर बाजार चला गया। जब वह लौटा तो देखा कि विभूति घर में मौजूद नहीं थे। परिवार ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला

- Advertisement - Advertisement

बिना मोबाइल और पर्स के निकले घर से

परिजनों के अनुसार, विभूति न तो मोबाइल फोन लेकर निकले और न ही पर्स। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि विभूति दिल्ली स्थित लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और दो दिन पहले दरभंगा आए थे

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मैथिली अकादमी में ताला: MSU के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण ने कहा, यह मिथिला की भाषा-संस्कृति पर सीधा हमला

सांसद ने स्वयं थाने में दी शिकायत

घटना की गंभीरता को देखते हुए सांसद डॉ. अशोक यादव ने स्वयं लहेरियासराय थाने में आवेदन देकर बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और साइबर सेल व टेक्निकल सेल को खोजबीन में लगाया गया है

महत्वपूर्ण तथ्य एक नज़र में

विवरणजानकारी
नामविभूति कुमार यादव
उम्र24 वर्ष
पिताडॉ. अशोक कुमार यादव, सांसद मधुबनी
अंतिम बार देखा गयारविवार सुबह 8 बजे, बंगाली टोला, दरभंगा
मोबाइल/पर्ससाथ नहीं था
वर्तमान पढ़ाईलॉ, दिल्ली स्थित कॉलेज
पुलिस कार्रवाईसाइबर सेल व तकनीकी टीम जांच में लगी है

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

लहेरियासराय पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही आसपास के इलाकों में पूछताछ और डिजिटल ट्रेसिंग का सहारा लिया जा रहा है। किसी तरह की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कैमूर न्यूज़: बेटी की शादी के लिए रखा धान चोरों ने उड़ाया, किसान सदमे में

Kaimur News: रात के सन्नाटे में सेंध लगाकर किसी के घर की रोशनी चुरा...

Kaimur paddy theft: कैमूर में बेटी की शादी के लिए रखा धान चोरों ने चुराया, किसान सदमे में

Kaimur paddy theft: बेटी की डोली उठने को थी, पिता के अरमानों का खेत...

हाँ! ‘अखंडा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन’ ने मचाया तहलका, क्या ‘धुरंधर’ को दी मात?

Akhanda 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ की धमाकेदार फिल्म 'अखंडा...

चीन की नई नीति से Silver Market में आएगा भारी उछाल: क्या भारत की सोलर और EV इंडस्ट्री तैयार है?

Silver Market: वैश्विक कमोडिटी बाजार में एक बड़े भूचाल की आशंका गहरा रही है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें