spot_img

Darbhanga के Biraul JK College पहुंचा MSU, छात्र हित, लग्जरी, जरूरत और संगठन विस्तार

बिहार के छात्रों ने कभी नहीं मांगा कि कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट हो। वोकेशनल कोर्स, स्पोर्ट्स, कल्चरल इवेंट, हॉस्टल सुविधा देशभर में छात्रों की ये बेसिक चीजें हैं। बिहार के लिए ये सब तो लग्जरी है। कॉलेजों में क्लासेज ही नहीं चलती, फिर ये सब क्या मांगना। यहां यूनिवर्सिटिज से बस इतना एक्सपेटेशन कि सेशन रेगुलर हो, परीक्षा, रिजल्ट समय पर हो जाए...

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से सोमवार को जेके कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। साथ ही, छात्रों की मूलभूत सुविधाएं, शैक्षणिक सत्र नियमित करने समेत समय पर वर्ग संचालन, समय पर परीक्षा और रिजल्ट प्रकाशन की मांगों को भी मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने जोरदार तरीके से उठाया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने आज वरिष्ठ छात्र नेता सह जिला आईटी प्रभारी किशन कुमार झा की अगुवाई में जेके कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाते हुए छात्रों के साथ हो रही परेशानियों को जोरदार तरीके से रखा।

- Advertisement -

श्री झा ने कहा कि छात्रों की मूलभूत सुविधा, शैक्षणिक सत्र नियमित, समय पर वर्ग संचालन, समय पर परीक्षा और उसके रिजल्ट प्रकाशन की बातों पर शिक्षा प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News फेक न्यूज का दौर, GenZ की नई डिमांड: क्या बदल पाएगी बिहार की पत्रकारिता? | पढ़िए -ख्यातिलब्ध पत्रकार राम गोविंद प्रसाद गुप्ता की 91वीं जयंती पर -शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और पॉडकास्ट के 'फैक्ट-चेकर'

कहा कि चार लाख छात्रों वाले एलएनएमयू के 1918 शैक्षणिक पदों में सिर्फ 488 भरे हैं। 1430 लगभग 60 फीसद खाली हैं। श्री झा ने कहा कि 41 कॉलेजों में लगभग 30 में स्थायी प्रिंसिपल नहीं है। नॉन-टीचिंग में 1099 पद खाली हैं।

कहा कि तीन साल की डिग्री देने में चार-पांच साल लग रहे हैं। यह छात्र हित में कतई नहीं है। लाखों छात्र हर साल इस कुव्यवस्था के शिकार होते हैं। सेशन और डिग्री में लेट की वजह से हजारों फॉर्म नहीं भर पाते, परीक्षाओं का मौका चूक जाते हैं, कैरियर में पिछड़ जाते हैं। मौके पर एमएसयू के छात्रों ने जेके कॉलेज के छात्रों को संगठन में शामिल होने का न्यौता दिया। मौके पर कई छात्र संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Drug Bust update ड्रग्स के खिलाफ मेगा एक्शन! दरभंगा में पकड़ा गया 154 किलो गांजा, वैशाली से आए दो गिरफ्तार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime भागलपुर में रेलवे यात्रियों की बल्ले-बल्ले! चेन स्नैचिंग करने वाला खगड़िया गैंग धराया, 6 बदमाश अरेस्ट

Bhagalpur Crime News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन काटने वाले कुख्यात खगड़िया गिरोह का पर्दाफाश। जीआरपी और आरपीएफ ने 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिससे यात्रिय #BhagalpurCrime,#RailwaySafety,#KhagariaGang

भागलपुर में नशे के सौदागरों की खैर नहीं! दबोचा 10.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर, युवाओं को बचाने की ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ मुहिम...

Bhagalpur Drug Trafficking: भागलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस ने एक युवक को 10.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 'स्वस्थ #BhagalpurDrug,#BiharPoliceAction,#SwasthYuvaBhagalpur

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: प्राणलेवा हमला और लूट के आरोपियों की जमानत रद्द, अब सिर्फ हाईकोर्ट ही सहारा!

Darbhanga Bail Rejection: दरभंगा की अदालतों ने प्राणलेवा हमला, महिला से दुर्व्यवहार और ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट के कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अब उन्हें पटना हाईको #DarbhangaNews,#BiharCourt,#BailRejected

Darbhanga News फेक न्यूज का दौर, GenZ की नई डिमांड: क्या बदल पाएगी बिहार की पत्रकारिता? | पढ़िए -ख्यातिलब्ध पत्रकार राम गोविंद प्रसाद गुप्ता...

Bihar Media GenZ: दरभंगा में आयोजित एक संगोष्ठी में मीडिया की बदलती भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि 'फेक न्यूज' के दौर में जेन-जी को आकर्षित करने के लिए पत्रकारो #BiharMedia,#GenZJournalism,#FakeNewsChallenge