back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले-कमतौल में दूसरे चरण में होंगे निकाय चुनाव, मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए सीटें सामान्य, सब उतर सकेंगे दंगल में, चरण वंदना शुरू

spot_img
- Advertisement - Advertisement
 जाले, देशज टाइम्स। नगर परिषद जाले का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए सामान्य है। नगर परिषद के सभी 25 वार्डो के आरक्षण रोस्टर जारी कर दी गई है। इसमें 11 महिलाओं के लिए वार्ड कमिश्नर का पद सुरक्षित रखते हुए वार्ड नंबर दो को अनुसूचित जाति महिला एवम वार्ड 15 को पिछड़ावर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
जाले नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 अनारक्षित महिला वार्ड नबर 2 अनुसूचित जाति महिला वार्ड 3/4/5/6/को  सामान्य महिला । वही वार्ड 7 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, वार्ड 8 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 9/ 10/ 11/ 12/ 13/14/को सामान्य के लिए है।वार्ड 15 पिछड़ावर्ग महिला के लिए आरक्षित है।वार्ड 16 सामान्य है।वार्ड 17 अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है।
वार्ड नंबर 18/19/सामान्य है। वही 20 सामान्य महिला वार्ड 21पिछड़ावर्ग अन्य एवम 21/22/ 23/24/25/सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। वही वार्ड नंबर 3 एवम 4,8,20, सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। वही पिछरावर्ग महिला के लिए वार्ड नंबर 22,23,24,25,आरक्षित किया गया है।
   । ।नगर परिषद में चुनावी हलचल तेज।।
नगर परिषद जाले के चुनाव की घोषणा होते ही वार्ड पार्षद व मुख्य उपमुख्य पार्षद के उम्मीदवार बनने की कवायद
तेज हो गई है। पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी की मंसूबा पाले लोगों को नगर परिषद क्षेत्र बनने की घोषणा के बाद पंचायत चुनाव नहीं होने से चुनावी दंगल में कुदने का अवसर नहीं मिला। वैसे उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते
हुए मतदाता के घर दालान पहुंचकर चरण वंदना प्रारंभ कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में Shiv Vivah की धूम, भव्य झांकी और जयकारों से गलमा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया था। लेकिन निर्वाचन आयोग की ओर से दो संतान से अधिक वाले की ही उम्मीदवारी नहीं होगी की घोषणा होते ही अधिकांश उम्मीदवार मैदान छोड़कर बाहर हो गए हैं। थक-हार कर अपने परिजनों जिसे दो संतान है कि उम्मीदवारी की घोषणा कर अपना समर्थन जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut Alert: 16 फरवरी को 4 घंटे के लिए बत्ती होगी गुल, इन इलाकों में पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट

नगर परिषद जाले तीन पंचायतों को अपग्रेड कर बनाया गया है। नगर परिषद क्षेत्र से लगता हवा में कतरौल वसंत एवम दोघरा पंचायत का कुछ अंश नगर परिषद में शामिल किया गया है। नगर परिषद के कुल मतदाताओं की संख्या 41444 है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी  दीनबंधु दिवाकर ने देशज टाइम्स को बताया कि जाले नगर परिषद एवम कमतौल नगर पंचायत का चुनाव दूसरे चरण में होगा।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs Pakistan महासंग्राम में भारत ने दिया 176 रनों का लक्ष्य!

India vs Pakistan T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! टी20 वर्ल्ड...

शनाया-आदर्श की ‘तू या मैं’ ने तीसरे दिन मचाया गर्दा? कमाई के आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप!

Tu Ya Main News: सिनेमाई गलियारों में इन दिनों एक नई फिल्म की चर्चा...

पाकिस्तान के स्पिन जाल को ध्वस्त कर Ishan Kishan ने खेली ताबड़तोड़ पारी, टीम इंडिया को दिलाई अहम जीत

Ishan Kishan: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई मुकाबला होता है, तो...

India vs Pakistan T20 World Cup: कोलंबो में पाक की घातक गेंदबाजी से भारत संकट में, आधी टीम पवेलियन लौटी!

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें