मई,29,2024
spot_img

मुरारी मोहन ने कहा, केंद्र की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता,लाएं संगठन में मजबूती

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहादुरपुर पूर्वी कार्य समिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी जिला प्रभारी व राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा, संगठन की मजबूती के लिए हमें आगे आना होगा। बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र बियुनी अंदामा शक्ति केन्द्र के बियुनी गांव स्थित संजय लालदेव के आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. झा ने कहा, संगठन की मजबूती के लिए सप्तर्षि का गठन आवश्यक है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी जिला प्रभारी व राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा, कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क करने की जरूरत है जिससे गरीबों के हित में चल रहे केंद्रीय योजनाओं से उन्हें अवगत कराया जा सके।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सहनी, ताराकांत ठाकुर, इंद्रकांत ठाकुर, जीवछ झा, सुमित झा, बिट्टु सिंह, लक्ष्मी यादव, संजय लालदेव, जितेंद्र लालदेव, अशेश्वर लालदेव, विकास लालदेव, जानकी लालदेव, विमल झा, सतीश सिंह, राजकुमार लालदेव, अशोक लालदेव, अनिरूध चौपाल, शम्भु प्रसाद सिंंह, अमरजीत पासवान, लक्ष्मण पासवान, पवन पासवान, मिथिलेश साह, संदीप भगत, सुधीर कुमार मुखिया, गोविंद झा, रंजन कुमार राय, घुरन साफी, राजेश कुमार साह, राजीव कुमार यादव आदि उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga से BIG Breaking News है...बड़ी चेकिंग में बड़ी सफलता...पिस्टल के साथ दो युवक...
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें