spot_img

Darbhanga में Murder: Chaiti Durga Puja प्रसाद के बहाने कत्ल! Lalbagh के घर में युवक को तलवार से चीर डाला

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। Darbhanga में Murder: Chaiti Durga Puja प्रसाद के बहाने कत्ल! Lalbagh में युवक को तलवार से चीर डाला।

- Advertisement -

दरभंगा के हसनचक लालबाग में भक्ति के बीच खूनी खेल!

दरभंगा में भक्ति के बीच खूनी खेल! चैती नवरात्र में दरिंदगी की बड़ी वारदात। युवक को घर में घुसकर तलवार से काट डाला। तलवारों से छलनी अभिषेक की लाश देखकर दरभंगा के हसनचक लालबाग में कोहराम मचा है।

- Advertisement -

प्रसाद विवाद में युवक की हत्या, तलवार से हमले में दो जख्मी

जानकारी के अनुसार,दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मोहल्ला में चैती दुर्गा पूजा (Chaiti Durga Puja) के दौरान हुए प्रसाद विवाद ने एक युवक की जान ले ली। सोमवार देर रात अभिषेक कुमार की घर में घुसकर तलवार और धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वासियों ध्यान दें! 12 अक्टूबर को आपके इलाके की बिजली गुल रहेगी? देखें पूरी लिस्ट

प्रसाद विवाद से शुरू हुआ था मामला

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले चैती नवरात्र (Chaiti Navratra) के प्रसाद वितरण के दौरान विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लड़कों ने मृतक अभिषेक कुमार के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद मामला थमता नहीं दिखा और बीती रात प्रतिमा विसर्जन (Immersion Procession) से लौटने के दौरान कुछ युवकों ने घर में घुसकर अभिषेक पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खेल का जलवा! शुरू हुई राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता, मैदान पर दिखी खिलाड़ियों की धूम

परिजनों को बचाने गए दो लोग भी हुए घायल

जब परिवार वालों ने अभिषेक को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने दीपक कुमार और एक अन्य पर भी तलवार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने तत्काल अभिषेक को डीएमसीएच (DMCH) पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

अभिषेक की मौत की खबर फैलते ही गुस्साए परिजनों ने हसन चक के पास सड़क जाम कर हंगामा किया। मौके पर SDPO अमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और काफी प्रयास के बाद जाम को हटवाया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दर्दनाक हादसा: तालाब ने ली दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की जान, गांव में मचा चीत्कार!

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चाचा ने लगाया आरोप…तीन दिन पहले

मृतक के चाचा ने बताया कि तीन दिन पहले प्रसाद विवाद के दौरान मोहल्ले के कुछ लड़कों ने अभिषेक से मारपीट की थी। बीती रात वही लड़के दुबारा आए और तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इलाके में फैली दहशत: Strict Action की मांग

इस दर्दनाक घटना के बाद लालबाग मोहल्ला में दहशत का माहौल है। लोग डरे-सहमे हैं और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई (Strict Action) की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Hardoi Murder साधु की बेरहमी से हत्या: नशे में धुत साथी ने ही कुल्हाड़ी से काटा!

Hardoi Murder: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। साथी साधु ने ही नशे में कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने शाहजहांपुर मे #HardoiMurder,#UPSadhu,#CrimeNews

Railway Jobs रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां! स्नातक पास हैं तो तुरंत करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया |किस पद पर कितनी भर्ती?

Bihar Railway Jobs: भारतीय रेलवे ने स्नातक पास युवाओं के लिए 3,548 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका पाएं। #BiharRailwayJobs,#RRBNTPC,#SarkariNaukri

अररिया में STF जवानों पर बेरहमी से हमला: 6 गंभीर घायल, 10 राउंड फायरिंग! मुखिया प्रतिनिधि सहित तीन गिरफ्तार

Bihar STF Attack: बिहार के अररिया में स्मैक तस्करों ने एसटीएफ टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में 6 जवान घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। पुलिस ने मुखिया प्रतिनि #BiharSTFAttack,#ArariaCrime,#SmackTraffickers

Energy Ceasefire ट्रंप का बड़ा दावा: रूस-यूक्रेन में ‘एनERGY सीजफायर’ तत्काल लागू! क्या रुकेगा युद्ध?

Energy Ceasefire: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'एनर्जी सीजफायर' लागू होने का दावा किया है। उनके मुताबिक, यह युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो #EnergyCeasefire,#DonaldTrump,#RussiaUkraineWar