back to top
16 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga के Jaley में Bolero से कुचलकर हत्या में ‘Murderer’ लहेरियासराय से गिरफ्तार, Sitamarhi से वाहन बरामद

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा में बोलेरो से कुचलकर हत्या करने वाला फरार श्रीचंद मुखिया आखिरकार गिरफ्तार हो गया। मार्च में बोलेरो से कुचलकर की थी हत्या। मई में मुख्य आरोपी श्रीचंद मुखिया को लहेरियासराय से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बोलेरो को सीतामढ़ी से बरामद कर लिया गया है।@प्रभास रंजन साथ में आंचल कुमारी, दरभंगा, देशज टाइम्स।

दरभंगा में बोलेरो पिकअप से हत्या करने वाला आरोपी श्रीचंद मुखिया लहेरियासराय से गिरफ्तार,सीतामढ़ी से वाहन भी बरामद

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी श्रीचंद मुखिया को पुलिस ने लहेरियासराय से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ही परिजन छोटू मुखिया को बोलेरो पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी थी और घटना के बाद फरार हो गया था।

हत्या के बाद आरोपी हुआ था फरार, सीतामढ़ी से वाहन बरामद

यह मामला जाले थाना कांड संख्या 59/2025, दिनांक 16.03.2025 का है। धारा 191(2)/126(2)/115(2)/103(1)/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। मुख्य आरोपी श्रीचंद मुखिया, पिता: चंदेश्वर मुखिया, घटना के समय पीड़ित छोटू मुखिया के साथ मारपीट कर, बोलेरो पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी घटना के बाद अपने परिजनों के साथ फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें:  मधुश्रावणी शुरु... टेमी दगाई... सजन घर अयलौँ...लालहि वन हम जायब, फूल लोढ़ब हे...जानिए क्यों करती हैं नवविवाहिताएं नाग-देवता की पूजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार छापेमारी

कमतौल SDPO ज्योति कुमारी के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की गई। 11 मई की शाम को आरोपी को बलभद्रपुर, लहेरियासराय से पकड़ा गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को सीतामढ़ी जिला के कोरिया लालपुर गांव से बरामद किया गया। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर: BR07GC2589। 

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

जाले थाना कांड संख्या 93/2013, दिनांक 30.08.2013, धाराएं: 147, 149, 153A, 341, 323, 353, 504, 120B भादवि, जाले थाना कांड संख्या 24/2014, दिनांक 18.03.2014, धाराएं: 147, 148, 149, 452, 341, 342, 307, 354, 429, 436, 120B भादवि।

छापामारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, कमतौल, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, जाले थाना, अपर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, जाले थाना, पुअनि दिव्याशु शेखर, जाले थाना, सिपाही संतोष कुमार (गाड़ी गार्ड), चौकीदार पुनित कुमार, जाले थाना शामिल थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga DM Kaushal Kumar खुद कर रहे Monitoring, हर मोहल्ले में प्याऊ-टैंकर-सिंटेक्स, 168 टीमें, हजारों लीटर@हर घर को पानी

दरभंगा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त! हर मोहल्ले में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स,...

अब Darbhanga में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम कौशल कुमार की पहल@EVM DEMO CENTER

अब दरभंगा में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम ने किया खास डेमो...

मैं केवटी MLA Murari Mohan Jha आपसे अनुरोध करते हैं डीएम साहेब…मामला ‘संदिग्ध’ है…कृपया देखा जाए!

केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने दरभंगा के डीएम कौशल कुमार को केवटी...

Darbhanga के हैं तो हो जाइए सावधान….घूम रहा है फर्जी अफसर गैंग?

दरभंगा में फर्जी अधिकारी बनकर जेवरात लूट रहे हैं ठग! पुलिस अब तक खाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें