spot_img

Madhubani से Hyderabad जा रहे मधुबनी के मुस्तफा की Darbhanga में मौत, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। मधुबनी से हैदराबाद जा रहे मधुबनी जिले के सहारघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव निवासी स्व.मुजबिर रहमान के पुत्र पचास वर्षीय मो.मुस्तफा की मौत सड़क हादसे (Mustafa of Madhubani, who was going from Madhubani to Hyderabad, died in Darbhanga.) में हो गई है।

- Advertisement -

कार और ऑटो की टक्कर में जहां मुस्तफा की मौत हो गई है वहीं, दस यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी जख्मियों का इलाज स्थानीय डीएमसीएच में चल रहा है। हादसा,दरभंगा -सहारघाट मुख्य पथ एसएच 75 पर हुई है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कमतौल थाना क्षेत्र के सिरहुल्ली मोड़ के पास दरभंगा -सहारघाट मुख्य पथ एसएच 75 मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार कार और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। इसमें त्रिमुहान गांव के मो. मुस्तफा की मौत हो गई। वहीं, हादसे में दस लोग जख्मी हो गए। सभी को तत्काल डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में युवती से सालभर दुष्कर्म! प्रेग्नेंट होने पर किया अगवा- दिया जहरीला इंजेक्शन | पढ़िए - वारदात यहीं नहीं रुकी?

जख्मियों में त्रिमुहान गांव निवासी चालीस वर्षीय मो.आरीफ,उनकी पत्नी पैंतीस साल की जहाना खातून, दस वर्षीय बेटा उबाद शेख ,मो.आरजू की पत्नी फरजाना खातून,मो.याकूब के पुत्र मो.अशफाक, मो.जियाउर रहमान के पुत्र मो.सलमान और ऑटो चालक राम शोभित यादव शामिल हैं। वहीं कार सवार दो जख्मियों का इलाज निजी स्तर पर चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

मुस्तफा की पुत्री फरजाना खातून ने बताया कि हैदराबाद पहुंचाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए सभी परिजन ऑटो से सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से निकले थे। सभी लोग खुशी-खुशी घर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन पकड़ने दरभंगा स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान कमतौल थाना क्षेत्र के सिरहुल्ली मोड़ के पास दरभंगा-सहारघाट मुख्य पथ एसएच 75 पर  एक कार से ऑटो की टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में बड़ा हादसा! ग्रेनाइट गिरने से चंपारण के मजदूर का पैर जख्मी| पढ़िए - किसने -कैसे किया जाले में इलाज

हादसे के बाद स्थानीय पीएचसी में सभी को भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मो.मुस्तफा के बहनोई केवटी के जलवार निवासी मो.अशफाक ने बताया कि त्रिमुहान गांव एक ही परिवार के दस लोग दरभंगा जंक्शन आ रहे थे। इसी दौरान दरभंगा की तरफ से जा रही एक कार ने सामने से ठोकर मार दी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence