back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

दरभंगा मंडलकारा में चार दिनों से बंद शराब तस्कर की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- रंगदारी का पैसा नहीं देने पर पीट-पीटकर हुई है हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां, मंडलकारा में बंद शराब तस्कर की संदिग्ध मौत डीएमसीएच में हो गई है। इसके बाद प्रशासन समेत जनप्रतिनिधियों में हरकत है। सभी इस संवेदनशील मामले में एक साथ बेहद गंभीर हैं। नेताओं और परिजनों ने जेल में रंगदारी का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर कर कृष्ण कुमार साह की हत्या करने की बात कहकर सनसनी फैला दी है। देशज टाइम्स के अपराध ब्यूरो प्रमुख संजय कुमार राय की रिपोर्ट 

- Advertisement -

दरभंगा मंडलकारा में चार दिनों से बंद शराब तस्करी के मामले के आरोपी 30 वर्षीय कृष्ण कुमार साह की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इस सूचना के बाद जिला पुलिस भी हरकत में आ गई। इस खबर के फैलते ही उसके परिजनों ने केवटी में एनएच को साढे़ तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया।

- Advertisement -

बंदियों की ओर से जेल में मारपीट किए जाने के बाद हुई मौत की आशंका जाहिर की गई है। इधर डीएमसीएच इमरजेंसी वार्ड परिसर में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के नेता संतोष सिंह, जाप नेता राजेश कुमार यादव उर्फ चुनमुन यादव सहित अन्य ने जेल प्रशासन की भूमिका की जांच की मांग की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cricket News: भरडीहा ने बरनिया को रोमांचक मुकाबले में हराया, BPL नाईट टूर्नामेंट के फाइनल में जीता खिताब

बंदी की संदिग्ध स्थिति में मौत होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि केवटी थाना क्षेत्र के बनवारी निवासी महेंद्र साह के पुत्र कृष्णा साहू शराब मामले में 29 मई को गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। लेकिन, चार दिनों के अंदर ही उसकी मौत हो गई।

जेल प्रशासन की ओर से कृष्णा को गंभीर स्थिति में गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नेताओं और परिजनों ने जेल में रंगदारी का आरोप लगाया है।
डीएमसीएच में पहुंचे उसके परिजन एवं उसके समर्थक और अन्य पार्टी के नेता ने कहा कि कृष्णा के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। सिर पर भी कटा-फटा बताया गया।

पैर में जख्म देखे गए और पीठ भी सूजा हुआ था। ऐसी स्थिति में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। परिजन खुलेआम पांच हजार रुपए जेल में कैदियों द्वारा मांगे जाने का आरोप लगा रहे है। परिजनों का कहना था कि रंगदारी का पैसा नहीं दिए जाने के कारण युवक की निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें:  कुछ हटके! बिहार में शराब तस्करों का नया जुगाड़, Liquor Smuggling के लिए पूरे इलाके की बत्ती कर देते हैं गुल

इधर परिजनों ने जेल प्रशासन पर कई आरोप लगाते हुये लहेरियासराय थाना में एक आवेदन दिया है !लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI Impact Summit: दिल्ली में AI के महाकुंभ का बढ़ा विस्तार, रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति!

AI Impact Summit: जब दिल्ली में तकनीकी भविष्य का महाकुंभ सजा, तो ज्ञान की...

भारत ने T20 World Cup में नीदरलैंड को दी करारी शिकस्त! 17 रनों की शानदार ‘शुभम्’ जीत

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! आपके चहेते शेरों...

Bihar Murder News: लखीसराय में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, अवकाश पर घर आया था संतोष

Bihar Murder News: जीवन की डोर अचानक टूट गई, जब एक रेलकर्मी अपने ही...

Bihar IPS Transfer: बिहार IPS ट्रांसफर में बड़े फेरबदल! तीन तेज-तर्रार IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

Bihar IPS Transfer: बिहार की प्रशासनिक नैया पर तैनात तीन जांबाज सारथी अब देश...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें