back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के बाबा कुशेश्वरस्थान में जलाभिषेक को पहुंचने वाले भक्तों की सेवा करेगा नगर पंचायत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। बाबा नगरी आने वाले भक्तों की सेवा में तत्पर होगा नगर पंचायत। नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- Advertisement -

इसको ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। दो दिन बाद सावन की पहली सोमवारी होनी है। पिछले वर्ष सोमवारी में हुए भगदड़ को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार, बीडीओ किशोर कुमार और मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान की अध्यक्षता में थाना परिसर में बैठक की गई। बैठक में कई अहम निर्णय लिया गया।

- Advertisement -

इसमें मोटरसाइकिल पार्किंग के लिए प्राथमिक विद्यालय पारों एवं आसमा पुल के निकट लाइन होटल को चयनित किया गया। वहीं, जितने भी चार चक्का और बड़ी गाड़ी है उसे सत्तीघट में ही रोकने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Elevated Road का रास्ता साफ! लोहिया चौक से एकमी तक गरजा बुलडोजर, जाम से मिलेगी मुक्ति?

वहीं नगर पंचायत मुख्य पार्षद श्री पासवान ने बताया कि नगर पंचायत के जितने भी निर्वाचित सदस्य है वह सेवा भावना से प्रत्येक सोमवार को अपना योगदान देगा।

बैठक के बाद पदाधिकारी और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि बाजार में घूमकर सभी दुकान वालो से अपील किया कि पूरे सावन अपनी दुकान नाला के अंदर ही लगाये ताकि यहां आये शिवभक्तों को किसी प्रकार के परेशानी का सामना नही करना पड़े।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'मां पंचतत्व में विलीन हो गईं...', मुखाग्नि देकर टूटे BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, पढ़िए... शब्दों में बयां दर्द... छलका...संस्कार, आशीर्वाद और स्नेह

वहीं, थानाध्यक्ष और बीडीओ ने सभी दुकानदारों एवं स्थानीय लोगो से अपील किया कि  प्रशासन का सहयोगी बनकर रहें। ताकि पूरे सावन यहां होने वाली भीड़ पर नियंत्रण किया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: कप्तान टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड ने ओमान को दिया 236 रनों का लक्ष्य!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले की गर्माहट...

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें