दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स | बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजद सहित अन्य घटक दलों के कार्यकर्ता सुबह-सुबह जयनगर से पटना जाने वाली नमो भारत ट्रेन और दरभंगा से दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोकने पहुंच गए।
Bullet Points: नमो भारत और बिहार संपर्क एक्सप्रेस
दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत और बिहार संपर्क ट्रेन रोकी गई। महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन और नारेबाजी। मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में प्रदर्शन। रेल पुलिस ने सभी को स्टेशन परिसर से हटाया। बिहार संपर्क एक्सप्रेस समय से रवाना हुई
नमो भारत ट्रेन को रोका, नारेबाजी से स्टेशन गूंजा
जानकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने नमो भारत ट्रेन के आगे खड़े होकर सरकार विरोधी नारे लगाए।कार्यकर्ताओं की मांग थी कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया को तत्काल वापस लिया जाए। रेल ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन रोकने का प्रयास किया गया।
बिहार संपर्क क्रांति को भी रोका गया, लेकिन समय से रवाना
दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को भी रोकने की कोशिश की गई। स्टेशन परिसर में रेल पुलिस (RPF) और स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया। थोड़ी देर की अफरा-तफरी के बाद ट्रेन को समय पर रवाना कर दिया गया।
प्रदर्शन का कारण: मतदाता पुनरीक्षण का विरोध
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि
“मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 सरकार की एक राजनीतिक चाल है, जिसका मकसद वंचित तबकों के नाम काटना है।”
गायघाट में प्रदर्शन : मतदाता पुनरीक्षण का विरोध
इसी मुद्दे को लेकर महागठबंधन दलों ने बिहार बंद का समर्थन करते हुए रेल सेवा बाधित की। वहीं,गायघाट चौक से @ Deepak की रिपोर्ट के मुताबिक, महा गठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम….. सड़क पर बैठे हैं राजद कार्यकर्ता…..जाम से दरभंगा मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में दोनों तरफ लगी है गाड़ियों की लंबी कतार…
घमंडी सरकार और चुनाव आयोग के वोटबंदी की साजिश का विरोध
मतदाता गहन पुनरीक्षण के बहाने बिहार पर हमला बंद करो ! चुनाव हड़पने की कोशिश, मोदी–नीतीश बंद करो !घमंडी सरकार और चुनाव आयोग के वोटबंदी की साजिश के विरुद्ध आज गायघाट चौक पर चक्का जाम का नेतृत्व किया। इस तानाशाही फरमान के विरुद्ध इंडिया गठबंधन द्वारा प्रदेश भर में चक्का जाम किया गया है। गायघाट में साथी कार्यकर्ताओं के साथ पूरी दृढ़ता और अदम्य ऊर्जा के साथ यह अभियान जारी है। हम इसके विरोध में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे, हर चुनौती का सामना करेंगे।
You must be logged in to post a comment.