back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 1 अमित आनंद ने कहा, 13 को है National Lok Adalat, बनाएं सफल, पक्षकार आपस में कर लें सुलह-समझौता, यही मकसद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमित आनंद ने स्थानीय मीडिया कर्मियों के साथ बैठक किया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली का आदेश है कि स्थानीय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का पूरा प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इसके लिए सभी मीडियाकर्मियों से सहयोग लेने का निर्देश प्राप्त है।

- Advertisement -

उन्होंने लोक अदालत के संबंध में बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य छोटे-छोटे मामलों को सुलह समझौता के आधार पर समाप्त कराना है। लोक अदालत को केवल पक्षकारों को सलाह देने और सहयोग करने का अधिकार है कि पक्षकार आपस में सुलह समझौता कर अपने मुकदमे को खत्म कर लें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में Health Camp, 255 लोगों की मुफ्त जांच, 11 की हालत निकली गंभीर!

लोक अदालत की ओर से पक्षकारों पर सुलह के लिए न तो किसी तरह दबाव दिया जाता है और न हीं कोई आदेश जारी किया जाता है। पक्षकार सुलह समझौता करने के लिए स्वतंत्र होते हैं। श्री आनंद ने बताया कि न्यायालयों द्वारा सुलह योग्य मुकदमे का चयन कर पक्षकारों को नोटिस भेजा गया है।

स्थनीय अधिवक्ताओं, अधिवक्ता लिपिकों, बैंकों, पारा विधिक स्वयंसेवकों के जरिए लोगों को मुकदमा निष्पादित करने के लिए संदेश भी दिया जा रहा है। जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यक्रमों को जिस तरह आपलोग तरजीह देते हैं उसके लिए आपलोग धन्यवाद के पात्र हैं। इसी तरह सामाजिक उत्थान में प्राधिकार का सहयोग करते रहें। इस दौरान मिडिया कर्मियों ने भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं पोर्टल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मध्य पूर्व के तनाव से भारत पर दोहरी मार: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये की गिरावट का भयानक असर

Crude Oil Prices: मध्य पूर्व में सुलगती युद्ध की आग भारत की अर्थव्यवस्था के...

दमदार Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आया iQOO 15R, बिक्री शुरू!

iQOO 15R: आज से भारत में अपनी बिक्री का आगाज कर चुका है, जो...

Allu Sirish की शादी से पहले धमाकेदार प्री-वेडिंग पार्टी, राम चरण ने लूटी महफ़िल

Allu Sirish News: Allu Sirish: टॉलीवुड के चहेते स्टार अल्लू अर्जुन के भाई और साउथ...

Chandra Grahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का आध्यात्मिक महत्व और सूतक काल

Chandra Grahan 2026: आज 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा का पावन दिन है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें