spot_img

दरभंगा में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मकसद यही, अधिक लोग लें इसका लाभ

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा। पूरे दरभंगा में शनिवार 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बेनीपुर में एडीजे प्रथम माधवेंद्र सिंह एवं एसीजेएम संगीता रानी ने संयुक्त रूप से बैठक की।

- Advertisement -

वहीं,आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण संबंधी मुकदमा पूर्व मामलों के निपटारे को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने बैंकों के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से बैंकों द्वारा अब तक लोक अदालत संबंधी किए गए कार्यों के प्रगति की जानकारी ली।

- Advertisement -

बेनीपुर में एडीजे श्री सिंह ने कहा कि बैंकों की ओर से लोक अदालत में ऋण संबंधी मामलों को निपटाने के लिए ऋणधारको को विशेष रियायत दिया जाना चाहिए। इसके लिए सभी शाखा प्रबंधक अपने वरीय अधिकारियों से बात कर लें। बहुत से ऐसे ऋणधारक होते हैं जो वाकई में ऋण चुकाने में असमर्थ होते हैं उन्हें विशेष छूट की जरूरत होती है। परंतु शाखा प्रबंधक छूट देने में अपने को असमर्थ बताते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में युवती से सालभर दुष्कर्म! प्रेग्नेंट होने पर किया अगवा- दिया जहरीला इंजेक्शन | पढ़िए - वारदात यहीं नहीं रुकी?

एसीजेएम ने प्रबंधकों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक लोक अदालत का संदेश पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आनेवाले सप्ताह में पूरी तरह राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए कार्य करें। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोक अदालत का लाभ दे सकें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

बैठक में एसबीआई कृषि विकास शाखा के मुनीन्द्र कुमार, पीएनबी के पुरुषोत्तम, सेंट्रल बैंक के सूरज कुमार सिंह और बैंक आफ इंडिया से मनीष कुमार मौजूद थे।

वहीं, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि ऋणधारक अपना ऋण चुकता करना चाहते हैं। बैंकों को भी उन्हें विशेष छूट एवं आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा देनी चाहिए। इसके लिए सभी बैंक पूर्व से हीं कार्य योजना बना लें। ताकि लोक अदालत में लोगों को ऋण चुकता करने में आसानी हो।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर 2024 को दरभंगा सदर के अलावा बेनीपुर एवं बिरौल न्यायालय के लिए भी सभी बैंक विशेष नोडल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करें ,जिससे कि अधिकतम मामलों का निपटारा किया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत के आयोजन में केवल सप्ताह दिन बचे हैं। इस सप्ताह पूरी तरह लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कार्य करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence