spot_img

National Lok Adalat: दरभंगा के बेनीपुर में 126 मामलों का निष्पादन, 37.60 लाख का समझौता

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ऋषि गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने आपराधिक मामलों में सुलह समझौता (National Lok Adalat organized in Benipur, Darbhanga) करने वाले पक्षकारों को उपहार स्वरूप पौधे भेंट की। उन्होंने कहा कि समाज में सभी आपस में मिलजुलकर रहें।

- Advertisement -

लोक अदालत में कुल 126 मामलों का निष्पादन हुआ। इसमें 37 लाख 60 हजार 639 रुपये का समझौता हुआ। बेंच एक पर न्यायिक सदस्य एडीजे टू ऋषि गुप्ता एवं पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने एसबीआई के 29 मामले में 22 लाख 3 हजार 614 रुपये का, सेंट्रल बैंक के 5 मामलों में 2 लाख 83 हजार, इंडियन बैंक के 3 मामलों में 73 हजार, बैंक आफ इंडिया के एक मामले में 4 हजार एक सौ एवं दूरसंचार के तीन मामलों में चार हजार पच्चीस रुपये का समझौता कराते हुए मामलों का निष्पादन किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में युवती से सालभर दुष्कर्म! प्रेग्नेंट होने पर किया अगवा- दिया जहरीला इंजेक्शन | पढ़िए - वारदात यहीं नहीं रुकी?

दूसरे बेंच पर न्यायिक सदस्य एसीजेएम संगीता रानी और पैनल अधिवक्ता राजनाथ यादव ने 25 आपराधिक वाद, विद्युत विभाग के तीन व पंजाब नेशनल के 18 मामलों में 8 लाख 75 हजार पांच सौ रुपये का समझौता कराते हुए मामलों को निपटाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

वहीं तीसरे बेंच पर न्यायिक सदस्य प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित कुमार गुप्ता एवं पैनल अधिवक्ता नवलकिशोर ने 21 आपराधिक मामलों, पांच ग्राम कचहरी व ग्रामीण बैंक के 12 मामलों में 3 लाख 17 हजार चार सौ रुपये का समझौता कराते हुए मामलों का निष्पादन किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence