spot_img

दरभंगा में 13 अगस्त को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, रहेगा दरभंगा समेत बेनीपुर, बिरौल में अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन पर जोर

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अपर जिला न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा संजीव कुमार सिंह ने पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में 13 अगस्त (National Lok Adalat will be held on August 13) (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः30 बजे से व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा-शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एनआईएक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन के लिए वाद), बीएसएनएल, ग्राम कचहरी में लंबित वाद इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा। इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी सीधे 22,500 रुपए |जानिए कब - कहां लगेगा Job Camp

इच्छुक पक्षकार एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि अपने अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन के लिए संबंधित न्यायालय, संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा से सम्पर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा: मखाना और बागवानी किसानों के लिए बड़ी खबर! अब एयरपोर्ट से होगा निर्यात, आय होगी दोगुनी

इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के टॉल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी के लिए फोन नंबर 06272-240113 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत/विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की सहायता/जानकारी के लिए bslsalokadalat@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Big News : खुदाई में खुले बिहार के इतिहास के राज: मधुबनी के बलिराजगढ़ में अगले 10 साल तक ASI करेगा शोध!

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले में स्थित बलिराजगढ़ उत्खनन स्थल पर पुरातत्वविदों को कई प्राचीन संरचनाएं और कलाकृतियां मिली हैं। ASI ने अगले 10 वर्षों तक यहां खुदाई जारी रख#MadhubaniNews,#BiharArchaeology,#BalirajgarhExcavation

पटना में जाम से त्रस्त? सरकार का बड़ा फैसला, 400 नए कर्मी और 28 पोस्ट से अब मिलेगी राहत!

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बिहार सरकार ने 28 नए ट्रैफिक पोस्ट और 400 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इससे शहर में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत#PatnaTraffic,#BiharGovernment,#MetroConstruction

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर पुत्र, उप मेयर, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के पति भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत! FIR...

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime

मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बहुचर्चित अमित यादव हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मृतक की पत्नी को मुआवजा देने क#MadhubaniNews,#BiharCrime,#JusticeServed