मई,17,2024
spot_img

दरभंगा का शैक्षणिक उत्थान : MLSM कॉलेज को मिला नेशनल वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंम्पियन अवार्ड

spot_img
spot_img
spot_img

रभंगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गुरुवार को ऑनलाइन स्तर पर आयोजित समारोह में महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय को सत्र 2020- 21 के लिए स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर “वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड” के शैक्षणिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

जिलाधिकारी डा त्यागराजन एस.एम. के अधिकृत विभा कुमारी ने दिया पुरस्कार

जिलाधिकारी डा त्यागराजन एस.एम. के अधिकृत जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी ने यह पुरस्कार महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ मंजू चतुर्वेदी तथा सैप के नोडल पदाधिकारी डॉ. कालिदास झा को प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष स्वच्छता, स्वास्थ्य, कचरा प्रबंधन, जल प्रबंधन ऊर्जा प्रबंधन तथा ग्रीन प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महाविद्यालय को प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रोफ़ेसर मंजू चतुर्वेदी, एन.एस.एस. के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर कालिदास झा, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार मिश्र, महाविद्यालय के बर्सर डॉक्टर विनय कुमार झा, जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ ऋषिकेश कुमार उपस्थित रहे। तकनीकी सहायता अनूप कुमार झा ने प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

उल्लेखनीय है कि यह परियोजना, तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार प्रकाश जावेडकर ने प्रारंभ किया था। इस कार्यक्रम में दरभंगा जिला के कई महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

इनमें ओरिएंटल कॉलेज के डॉक्टर रोहित गिलानी, नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय के डॉ ऋषि कुमार राय, मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा के अमरेंद्र कुमार झा, प्रबंधन कॉलेज बेला के अनुराग झा, मिथिला माइनॉरिटी कॉलेज के शिल्पा शर्मा, ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किया तथा दरभंगा जिला में समन्वित स्तर पर इस मिशन को आगे बढ़ाने और लोगों को प्रोत्साहित करने का वचन दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें