back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में दुर्गंध-सड़ांध और जलकुंभी के बीच पड़ा सूर्यदेव को अर्घ्य…मगर मैया से मांगी थी बेटी की मन्नत, हो गई पूरी तो मां की आंचल पर नाचा नटुआ

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले में तालाबों की सफाई नहीं हुई। जलकुंभी के बीच पड़ा सूर्यदेव को अर्घ्य। मगर मैया से मांगी थी बेटी की मन्नत, हो गई पूरी तो नाचा आंचल पर नटुआ। आस्था का यह भी एक रास्ता है। छठ मैया से मनौती के बाद बेटी होने पर जाले में छठ घाट पर बेटी की मां पुत्री होने पर अपनी आंचल पर नटुआ नचाती हुई। पढ़िए पूरी खबर

 आस्था और विश्वास का महापर्व छठ उदयागमी भगवान सूर्य नारायण के अर्घ्य के साथ सोमवार को जाले में श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड के विभिन्न तालाबों सरोवरों नदियों के घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर व्रतियों ने सोमवार को तीन दिनों का निर्जला व्रत सोमवार को संपन्न हो गया।दरभंगा के जाले में दुर्गंध-सड़ांध और जलकुंभी के बीच पड़ा सूर्यदेव को अर्घ्य...मगर मैया से मांगी थी बेटी की मन्नत, हो गई पूरी तो मां की आंचल पर नाचा नटुआप्रखंड के दर्जनों तालाबों की साफ-सफाई नहीं होने से छठव्रती मजबूर होकर जलकुंभी के बीच गदंगी से भरे पानी में खड़ा होकर व्रतियों ने भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया।
सर्वाधिक दुःखद स्थिति जाले के शांति पोखर का दिखा, संपूर्ण तालाब घास और जलकुंभी से अटापड़ा था। पक्का सीमेंटेड घाट यत्र-तत् से टूट-टूट कर बिखर रहा है। घाट के पानी के नीचे जलकुंभी का सड़ांध गला अवशेष में व्रतियों का पैर धंस रहा था।
यही हाल दर्जनों तालाबों पोखरों का दिखा। इस कारण सैकड़ों लोगों ने अपने अपने आवास के छत और घर परिसर में वैकल्पिक तालाब में खड़ा होकर भगवान सूर्य नारायण की पूजा-अर्चना कर अर्घ्य दिया।
जिला का चर्चित दोघरा महावीरी झंडा महोत्सव आज
जाले में जिला का चर्चित लतराहा दोघरा महावीरी झंडा महोत्सव मंगलवार को दोघरा पुरानी हाट बाजार में आयोजित होगी। इस मौके पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की ओर से जाले थाना क्षेत्र के लतराहा दोघरा नागरडीह एवम सीमावर्ती सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के सौरिया गांव से आए महावीरी झंडा का पूजा अर्चना करते हैं।
जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में झंडा महोत्सव के मौके पर थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय एवम वीडियो दीनबंधु दिवाकर ने अन्युक्तरूप से बताया की झंडा महोत्सव क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस वलो की तैनाती किया गया है।
लतराहा महावीरी झंडा महोत्सव पूजा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने बताया कि तीन सौ से अधिक स्वयंसेवक संपूर्ण मेला क्षेत्र में तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा की बदलेगी सूरत! एयरपोर्ट-AIIMS के बाद अब बनेगा औद्योगिक हब, जानिए मुलाकात और आग्रह पत्र
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CUET PG 2026 परीक्षा: NTA ने जारी किया विस्तृत शेड्यूल, ऐसे करें तैयारी

CUET PG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट...

निवेशकों के लिए बड़ी खबर: बॉम्बे बर्मा ने किया शानदार डिविडेंड का ऐलान!

Dividend: शुक्रवार को बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ने अपने नवीनतम तिमाही नतीजों के साथ...

पैन कार्ड में नाम सुधार: अब घर बैठे मिनटों में बदलें अपना नाम!

PAN Card: केंद्र सरकार ने पैन कार्ड धारकों के लिए नाम सुधार या बदलाव...

Darbhanga News: जाले Police का एक्शन मोड़! बाइक पर तीन सवारी और बिना हेलमेट वालों की अब खैर नहीं, कट रहा धड़ाधड़ चालान

Darbhanga News: सड़कें अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि अनुशासन का आईना भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें