बिरौल में “जय सतीया मैया” ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित नवाह में मौनी बाबा की लय, झाल बजाते सांसद गोपालजी ठाकुर और ताली से लय देते दिखे संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह….सती स्थान से उठी राष्ट्रभक्ति की लहर!@बिरौल, दरभंगा —देशज टाइम्स।
संत मौनी बाबा के जाप में सांसद और भाजपा नेता हुए भाव-विभोर
बिरौल, दरभंगा, देशज टाइम्स —”जय हे सतिया मैया, जय हो दुखिया बाबा” के मंत्रोच्चार से गुंजायमान बिरौल प्रखंड के पर्री गांव में चल रहे नवाह संकीर्तन यज्ञ में एक भावुक दृश्य देखने को मिला। प्रसिद्ध संत मौनी बाबा के जाप, संगीत, धुन और झाल की मधुर ध्वनि के बीच सांसद डॉ गोपालजी ठाकुर स्वयं झाल बजाते नजर आए। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते दिखे। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद और राष्ट्रभक्ति का संगम बन गया, जहां धर्म और देश सेवा एक मंच पर नजर आए।
बिरौल में सेना के सम्मान में शुरू हुआ नवाह संकीर्तन यज्ञ, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित
दरभंगा-बिरौल, देशज टाइम्स | ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैनिकों के पराक्रम में वृद्धि की कामना को लेकर बिरौल प्रखंड के पर्री गांव स्थित सती स्थान में नवाह संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 6 जून से 15 जून तक लगातार 9 दिनों तक दिन-रात चलेगा।
दीप प्रज्वलन कर सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम की शुरुआत सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर की। इस मौके पर प्रसिद्ध संत मौनी बाबा, बीजेपी जिलाध्यक्ष विनय पासवान तथा अन्य भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है यह धार्मिक संकल्प
सांसद ठाकुर ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ अद्वितीय पराक्रम दिखाया है। यह नाम संकीर्तन यज्ञ भारत की सेना की निरंतर सफलता, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की वैभव वृद्धि और विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को समर्पित है।
सती मैया की कृपा से सेना को मिलेगी शक्ति
उन्होंने बताया कि सती मैया की पूजा व नाम जप से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह आयोजन भी सेना की अखंड सफलता और राष्ट्रीय गौरव की प्राप्ति के लिए एक धार्मिक साधना है।
जन सहभागिता की अपील
डॉ ठाकुर ने मिथिला क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, राष्ट्र की रक्षा में लगे वीरों के लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र है।
मौके पर मौजूद रहे ये गणमान्य
भाजपा नेता उदय शंकर चौधरी, संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, श्रवण कुमार चौधरी, हीरा ठाकुर, प्रेम कुमार, रिंकू, पिंटू झा, रजनीश सुंदरम, शशिकांत ठाकुर, कौशल ठाकुर, संतोष झा, पंकज झा आदि उपस्थित रहे।