back to top
24 सितम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga में नवरात्रि का उत्सव, तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा में जुटी श्रद्धालुओं की लंबी कतार…भक्तिमय

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

जाले, दरभंगा | शारदीय नवरात्रा के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा वैदिक विधि से संपन्न हुई। पूजा के लिए बुधवार को अहले सुबह से ही विभिन्न सड़कों पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली।

महिला, किशोरियों और बच्चों की विशेष भागीदारी

  • पूजा के प्रथम दिन से ही महिला, किशोरियों और बच्चियों की भारी भीड़ देखी गई।

  • पूजा समिति के सदस्यगण भीड़ प्रबंधन में काफी तत्पर दिखाई दिए।

  • समिति ने बताया कि षष्ठी से पूजा स्थल पर महिला और पुरुष के लिए बांस बल्ला लगाकर अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी।

प्रमुख पूजा स्थल और भीड़ का विवरण

  • प्रखंड क्षेत्र के घोघराहा, जोगियारा, जाले, राढ़ी पश्चिमी, ब्रह्मपुर पश्चिमी एवं पूर्वी, रतनपुर में विशेष रूप से महिलाओं, किशोरियों और बच्चियों की संख्या पुरुषों से अधिक रही।

  • रतनपुर के रत्नेश्वरी स्थान सहित सभी पूजा स्थलों पर अहले सुबह से दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन लगातार चलता रहा, जिससे पूजा स्थल भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।

संध्या आरती और प्रसाद वितरण

  • संध्या आरती के समय सभी दुर्गा पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते दिखे।

  • पूजा-पंडालों में भीड़ इतनी अधिक थी कि तिल रखने की जगह भी मुश्किल से मिल रही थी

  • राढ़ी पश्चिमी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मायाशंकर प्रसाद, जालेश्वरी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रतन कुमार मेहता, और सचिव देव नारायण मेहता ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन से ही भगवती प्रतिमा के समीप अधिकांश महिलाएं, किशोरियां और बच्चियां संध्या में दीपदान करती हैं।

  • आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाता है।

  • प्रातः आरती में संध्या के अपेक्षा भीड़ कम रहती है।

यह भी पढ़ें:  अलीनगर की पंचायत बैठक में आंगनबाड़ी-भ्रष्टाचार-मध्याह्न भोजन का खुलासा, मनरेगा में धांधली, शिक्षकों की हाजिरी पर जमकर हंगामा! कई बड़े खुलासे- गरमागरम बहस

जरूर पढ़ें

Darbhanga सिविल कोर्ट में दुर्गा पूजा पर 8 दिन का अवकाश, जानें कौन से दिन होंगे आवश्यक मामलों की सुनवाई

दरभंगा | सिविल कोर्ट दरभंगा में आठ दिन दुर्गा पूजा अवकाश रहेगा। इसके बावजूद 3,...

Darbhanga में मां चंद्रघंटा की आराधना, शौर्य और पराक्रम का संगम

दरभंगा | जगत जननी मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के...

विश्व पर्यटन दिवस पर Darbhanga में होने वाला है कुछ ख़ास, FREE कानूनी मदद पाने का सुनहरा मौका – जानें कौन है हकदार

दरभंगा| जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती आरती कुमारी ने जानकारी दी कि...

‘ दो-दो हाथ करने को रहो तैयार…. ‘, Darbhanga से उठी हिंदू राष्ट्र की गूंज, दुर्गा मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

दरभंगा | पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य प्रेमचंद्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें