spot_img

DMCH के ₹1480.34 करोड़ वाले री-डेवलपमेंट ऑर्डर से रातों-रात NCC के शेयर में 4% की उछाल

Darbhanga DMCH आखिर कैसे बना रातों रात Game Changer। पूरे देश के शेयर मार्केंट में क्यों आज Darbhanga DMCH की चर्चा हो रही है, अंत तक बने रहिए DeshajTimes.Com के साथ

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट | Game Changer Darbhanga DMCH | दरभंगा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल को हल्के में मत लेना। यह दरभंगा है। गैमचेंजर भी। नसीब को झटके में बदल देने की ताकत भी। इसी ताकत (NCC shares jump 4% after Darbhanga DMCH’s redevelopment order worth Rs 1480.34 crore) का अहसास डीएमसीएच का टेंडर मिलने के बाद NCC लिमिटेड को भी हो चुका है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

DMCH: 4% की उछाल से मिली नई ऊंचाईं

दरभंगा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के 1480.34 करोड़ वाले री-डेवलपमेंट ऑर्डर से रातों-रात NCC लिमिटेड के शेयर में 4% की उछाल ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) को एक नई ऊंचाई दी है।

- Advertisement -

DMCH: री-डेवलपमेंट का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

देशज टाइम्स के अनुसार, दरभंगा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (DMCH) के री-डेवलपमेंट का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में 4% की तेजी दर्ज की गई है। इससे कंपनी में उत्साह है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात! मामूली टक्कर के बाद टोटो चालक ने खलासी को चाकू से गोदा, 50 हजार लूटकर फरार

DMCH: ₹1480.34 करोड़ का मिला ठेका

देशज टाइम्स के अनुसार, NCC लिमिटेड को मिला यह कॉंट्रैक्ट ₹1480.34 करोड़ (GST को छोड़कर) का है। कंपनी के मुताबिक, 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक के ऑर्डर को प्रमुख ऑर्डर की श्रेणी में रखा जाता है। यह पिछले 15 दिनों में कंपनी को मिला दूसरा बड़ा ऑर्डर है।

यह भी पढ़ें:  Darbahaga Sports दरभंगा के स्टेडियम में बिहार की बेटियां बनीं चैंपियन! पटना प्रमंडल ने बैडमिंटन में गाड़ा झंडा, देखें पूरी विनर लिस्ट

हाल ही में मिला ₹2,129 करोड़ का ठेका

देशज टाइम्स के अनुसार, इससे पहले, NCC लिमिटेड को आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी से सड़क, नाली, जल आपूर्ति, सीवेज, बिजली और आईसीटी के निर्माण का ₹2,129 करोड़ का ठेका मिला था।

कंपनी ने कहा, NCC की ‘घटनाओं और सूचना की

इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत 1480.34 करोड़ रुपए (जीएसटी को छोड़कर) है। कंपनी ने कहा, NCC की ‘घटनाओं और सूचना की भौतिकता के निर्धारण पर 1,000 करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य (जीएसटी को छोड़कर) के ऑर्डर/अनुबंधों को प्रमुख ऑर्डर कहा जाता है।

शेयरों में तेजी, 5 साल में 1100% का मुनाफा

  • NCC के शेयर आज ₹214 के उच्चतम स्तर तक पहुंचे, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹206.3 पर बंद हुआ था।

  • पिछले एक महीने में यह शेयर 13.5% चढ़ा है, हालांकि 6 महीने में इसमें 32% की गिरावट दर्ज की गई है।

  • पिछले 1 साल में इसने 13% का निगेटिव रिटर्न दिया है, लेकिन 5 साल की अवधि में निवेशकों को 1100% से ज्यादा का मुनाफा हुआ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime झंडा जलाया, वीडियो पोस्ट किया! दरभंगा साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, अब नहीं बचेंगे आरोपी

NCC लिमिटेड की इंफ्रास्ट्रक्चर में मजबूत पकड़

देशज टाइम्स के अनुसार, NCC लिमिटेड भारत का प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर समूह है, जो सड़क, भवन, जल एवं पर्यावरण, मेट्रो और रेलवे जैसे सेगमेंट में काम करता है। सरकार की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते निवेश के कारण इस सेक्टर में लगातार ग्रोथ देखी जा रही है।

📌 दरभंगा मेडिकल कॉलेज के री-डेवलपमेंट का यह प्रोजेक्ट बिहार में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को नया रूप देने में मदद करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Health Facilities बिहार के लोगों के लिए बड़ी खबर! 312 अस्पतालों में अब ऑपरेशन-प्रसव की मिलेगी हाईटेक सुविधा

Bihar Health Facilities: बिहार में 312 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) में बदलने की तैयारी तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ओटी और प्रसव कक्षों में उपकरणो#BiharHealth,#CHCupgradation,#HealthcareBihar

Darbhanga News दरभंगा में बजेगा भक्ति का शंख! इस दिन से शुरू हो रहा भव्य अहल्या-गौतम महोत्सव, DM kaushal खुद देख रहे तैयारी

Darbhanga News: दरभंगा में 15वां अहल्या-गौतम महोत्सव 20 से 22 नवंबर 2026 तक भव्य रूप से आयोजित होगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को सुरक्षा, सां#DarbhangaNews,#AhalyaGautamMahotsav,#BiharFestival

Darbhanga Big News दरभंगा में शराबबंदी: सरकारी क्वार्टर में प्रधान लिपिक पी रहा था दारू, DM Kaushal ने तुरंत किया सस्पेंड!

Bihar Prohibition: दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शराबबंदी कानून तोड़ने वाले सरकारी प्रधान लिपिक लखिन्द्र पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ब्रेथ एनालाइजर जांच मे#BiharProhibition,#DarbhangaNews,#GovernmentAction

पटना में मिठाई की दुकानों पर चला विभाग का डंडा! ₹23 लाख की मिठाइयां जब्त, कई सील

Bihar Food Safety: बिहार खाद्य संरक्षा विभाग ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस चल रहे पवन मिष्ठान से ₹23 लाख से अधिक की 21 हजार किलो से ज्यादा मिठाइयां जब्त की गईं। कई#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration