back to top
4 सितम्बर, 2024
spot_img

बेनीपुर बंद: NDA का प्रदर्शन, यातायात ठप, व्यावसायिक प्रतिष्ठान रहे बंद

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

एनडीए (NDA) गठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का दरभंगा के बेनीपुर में व्यापक असर देखा गया। बंद के दौरान यातायात पूरी तरह ठप्प रहा, व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्वत: बंद रहे और शिक्षण संस्थान भी बंद रहे। हालांकि सरकारी कार्यालय और बैंक दोपहर 12 बजे के बाद नियमित रूप से खुले।@सतीश चंद्र झा, बेनीपुर-दरभंगा देशज टाइम्स।

“मातृशक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”

एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी के नेतृत्व में एसएच-56 और एसएच-88 मिलन चौक पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर बांस-बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया। बीच चौराहे पर बैठकर उन्होंने “मातृशक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को अपमानजनक शब्द कहे गए, जिसके लिए माफी की मांग की गई।

एनडीए नेताओं के बयान

  • प्रो. विनय चौधरी (विधायक):
    उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार मातृशक्ति का सम्मान करना जानती है। बिहार सरकार ने महिलाओं को 50% आरक्षण, सरकारी सेवाओं में 35% आरक्षण, जीविका जैसी योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाया है।

    हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को ₹10,000 सहायता राशि व्यवसाय शुरू करने के लिए और बाद में ₹2 लाख तक अतिरिक्त मदद की योजना शुरू की है।

  • रामनारायण ठाकुर (भाजपा वरिष्ठ नेता):
    उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन द्वारा पीएम मोदी की माता को गाली देना पूरे मातृशक्ति का अपमान है।

  • पिंटू झा (विधानसभा संयोजक):
    एनडीए ने धरातल पर महिलाओं के लिए दर्जनों योजनाएं लागू की हैं।
    लालू-राजद और कांग्रेस के परिवारों में महिलाओं का सम्मान किस स्तर पर है, यह देश जानता है।

  • प्रेम कुमार झा (पूर्व उपप्रमुख):
    एनडीए कार्यकर्ताओं ने बंद के दौरान एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया, जिससे यह एक शांतिपूर्ण बंद साबित हुआ।

  • मुनींद्र यादव:
    उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीति अब “माई-बहिन अपमान योजना” में बदल चुकी है और जनता इसका जवाब चुनाव में देगी।

बंद के दौरान स्थिति

पूरे क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़क जाम के कारण आम जनता को काफी परेशानी हुई। दोपहर 12 बजे के बाद सरकारी दफ्तर और बैंक सामान्य रूप से खुले।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा ने की। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनी सुंदरम ने किया। मौके पर बिंदे साहनी, राधेश्याम झा, मनोज साहनी, संतोष झा, अभय कुमार झा सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

जरूर पढ़ें

-पति दिव्यांग, रिश्तेदार नहीं…हो सकती थी ‘अनहोनी’…मैं रिश्तेदार बनूंगी…और घर आई ‘लक्ष्मी’ पढ़िए DARBHANGA में करुणा की जमीनीं कहानी

दरभंगा में मानवता की मिसाल: दरभंगा में करुणा की कहानी: पुलिस और समाजसेवी ने...

केवटी में बिहार बंद: एनएच-527B-एसएच-75 मार्ग चार घंटे ठप, वाहनों की कतार

केवटी (दरभंगा)। प्रधानमंत्री की माता को लेकर अपशब्द कहे जाने के विरोध में गुरुवार...

बिहार बंद का दिखा कमतौल SH-75 पर असर, थाना के समीप सड़क जाम, यातायात ठप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

घनश्यामपुर में NDA का बिहार बंद सफल, सड़कें रहीं वीरान

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। एनडीए (NDA) द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का घनश्यामपुर में व्यापक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें