दरभंगा को मिले दो अनुभवी सरकारी वकील! 30 साल से प्रैक्टिस कर रहे अमरेंद्र झा बने पीपी। 30 और 26 वर्षों की मेहनत का मिला फल! दरभंगा में अमरेंद्र झा पीपी, मिहिर झा बने जीपी। वकालत का 30 साल का अनुभव बना ताकत!@दरभंगा, देशज टाइम्स।
दरभंगा में कानून व्यवस्था को मिली नयी धार! अमरेंद्र झा और मिहिर झा को नई जिम्मेदारी
अमरेंद्र झा पीपी, मिहिर झा बने सरकारी वकील।कयासों पर लगा विराम! दरभंगा में पीपी और जीपी की हुई नियुक्ति, वकीलों में जश्न। दरभंगा में कानून व्यवस्था को मिली नयी धार! अमरेंद्र झा और मिहिर झा को नई जिम्मेदारी। दरभंगा कोर्ट में नई शुरुआत! अनुभवी वकीलों को मिला बड़ा दायित्व – जनता को मिलेगी राहत?@दरभंगा, देशज टाइम्स।
दरभंगा में पीपी और जीपी की नियुक्ति: अमरेंद्र नारायण झा बने लोक अभियोजक, मिहिर कुमार झा को मिला सरकारी वकील पद
दरभंगा, देशज टाइम्स, कोर्ट रिपोर्टर – बिहार सरकार के विधि विभाग द्वारा दरभंगा जिले के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। विभाग के संयुक्त सचिव नीतीश कुमार ने आदेश जारी कर वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नारायण झा को लोक अभियोजक (Public Prosecutor – PP) और अधिवक्ता मिहिर कुमार झा को सरकारी वकील (Government Pleader – GP) नियुक्त किया है।
तीन वर्षों के लिए की गई नियुक्ति
जानकारी के अनुसार, दोनों पदों की अवधि नियुक्ति तिथि से 3 वर्षों के लिए होगी। इसके साथ ही पूर्व में कार्यरत पीपी और जीपी की सेवाएं स्वतः समाप्त मानी जाएंगी। यह आदेश गुरुवार को विधिवत प्रभाव में आ गया।
30 वर्षों के अनुभवी अधिवक्ता को मिली जिम्मेदारी
देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र नारायण झा पिछले 30 वर्षों से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वहीं, मिहिर कुमार झा को 26 वर्षों का लंबा अनुभव है।इनकी नियुक्ति से दरभंगा बार एसोसिएशन और स्थानीय अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बार एसोसिएशन ने दी बधाई, जताई न्यायिक सुधार की उम्मीद
बार एसोसिएशन दरभंगा के महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता जीतेन्द्र नारायण झा, अरुण कुमार चौधरी, रमणजी चौधरी, सुधीर चौधरी, हेमंत कुमार, विष्णुकांत चौधरी, अनिल मिश्रा सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने नव-नियुक्त पीपी और जीपी को बधाई दी है।
न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रभावशीलता
देशज टाइम्स से बातचीत करते हुए इस मौके पर अधिवक्ताओं ने आशा जताई कि पीड़ितों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलेगा। न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रभावशीलता आएगी।