back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा-भरवाड़ा में जमीनी विवाद में नवजात की मौत…परिजनों का आरोप, बेड से उठाकर पटककर कर दी हत्या, सच्चाई खंगाल रही सिंहवाड़ा पुलिस

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा में ये कैसी नवजात की मौत है। बड़ी मिस्ट्री है….नवजात की जमीनी विवाद वाली मौत। आखिर कैसे हुई नवजात की मौत, संदिग्ध मामले की तहकीकात से खुलेगा पूरा सच। जहां, स्थानीय थाना क्षेत्र के भरवाड़ा गांव में दो लोगों के बीच चल रहे भूमि विवाद में एक दो माह की बच्ची की मौत हो गई।

- Advertisement -

कहा जाता है कि आक्रोश इतना बढ़ गया कि एक दो माह के अबोध बच्ची की पटक कर हत्या कर दी गई। हालांकि, अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची की किस परिस्थिति में मौत हुई है।

- Advertisement -

कारण, मामला अभी संदिग्ध है कि आखिर किस स्थिति में बच्ची की मौत हुई। वैसे, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वारदात के पीछे दोनों पक्ष में चल रहा पूर्व से भूमि विवाद है। इसको लेकर सितंबर में भी मारपीट हुई थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में फाइलेरिया का होगा सफाया! DM ने खुद दवा खाकर शुरू किया Filaria Eradication Campaign, 10 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा थाना की पुलिस सुबह पहुंचकर चालीस दिन के बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बच्ची की हत्या की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत भरवाड़ा में सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि करीब दो महीने पहले आंगनवाड़ी सेविका रीता देवी व रविशंकर सिंह के बीच जमीन को लेकर जमकर मारपीट के दौरान खूनी संघर्ष हुआ था। इस मारपीट को लेकर दोनो तरफ से स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन झगड़ा खत्म नही हुआ था। इसका परिणाम आज बच्ची की मौत के रूप में सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर

बच्ची की हत्या के संबंध में तरह-तरह की बातें सुबह से ही चल रही है। बच्ची के पिता रवि शंकर सिंह ने भरवाड़ा के ही आलोक ठाकुर की पत्नी रीता देवी एवं अनूज ठाकुर का नाम लेकर बताया कि दोनों घात लगाकर उसके घर के पास खड़े थे।

अहले सुबह जब उसकी पत्नी जूली कुमारी ने आंगन का गेट खोला कि घात लगाकर बैठे दोनों उपद्रवियों ने घर में पहुंच कर पहले उसकी खोज की। लेकिन वह बाथरूम गया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शराब माफियाओं पर चला कानून का हंटर, दो तस्करों को 7 और 5 साल की जेल, लाखों का जुर्माना

इसके बाद दोनो ने बच्ची को बिछाबन से उठाकर नीचे पटक दिया। और धमकी देते हुए दोनों बाहर निकल गए। दोनों उपद्रवियों का इंतजार बाइक लेकर एक व्यक्ति कर रहा था। जो दोनों को बाइक पर बैठ कर वहां से भाग निकला। जब मैं निकला तो देखा कि तीनों बाइक से भाग रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में Family Planning की नई क्रांति, अब 3 साल तक अनचाहे गर्भ से मिलेगी मुक्ति, जानें क्या है सबडर्मल इंप्लांट

खून से लथपथ बच्ची को देख उसे उठाकर उसके पिता ने डीएमसीएच पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसने बताया कि बेंता पुलिस को दिए फर्द वयान में उसने इस घटना का जिक्र किया है। बताया गया है कि जमीन भूमि विवाद के कारण यह घटना हुई है।

पिछले मह दोनों ओर से मारपीट की गई थी। इसमें रीता देवी ने थाना में तो रवि शंकर की मां परमिला देवी ने दरभंगा न्यायालय में मामला दर्ज कराया था। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फर्द बयान आने के बाद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले की पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के रिश्तेदार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी!

Salman Khan: बॉलीवुड में इन दिनों जैसे सितारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा...

दिल्ली विश्वविद्यालय में DU Assistant Professor Recruitment: 600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

DU Assistant Professor Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षकों...

हिंदू नव वर्ष 2026: विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि

Hindu New Year 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक नए वर्ष का आगमन केवल कैलेंडर...

अमेरिकी व्यापार समझौते के झटके से Indian Rupee लड़खड़ाया, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा

Indian Rupee: अमेरिकी व्यापार समझौते में संशोधन की खबरों के बीच भारतीय रुपया डॉलर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें