

बिरौल, देशज टाइम्स। बिरौल की जीविका और उनकी दीदी एक नई उपलब्धि गढ़ रही हैं। आत्मनिर्भरता के लिए रोजगार से जुड़ रही हैं।
महिलाएं स्वावलंबी होने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। गांव-गांव में जीविका दीदी अपनी पहचान बनाकर खुद के साथ समाज को एक नई दिशा दे रहीं हैं। यह बात सीएलएफ की अध्यक्ष हीरा देवी ने कही। पढ़िए पूरी खबर
जीविका बिरौल की ओर से संचालित पृथ्वी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड अफ़ज़ला बिरौल की ओर से वार्षिक आमसभा का आयोजन मध्य विद्यालय डुमरी परिसर में किया गया।
आम सभा में वित्तीय वर्ष 22-23 का आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। आगामी 23 – 24 के लिए वार्षिक कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया।
अध्यक्ष हीरा देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन सीएलएफ के अध्यक्ष हीरा देवी, सचिव निर्मला देवी क्षेत्रीय समन्वयक इंद्रजीत यादव एवं श्याम कुमार साह सामुदायिक समन्वयक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सभा में सीएलएफ की अध्यक्ष हीरा देवी ने बताया कि समूह के माध्यम से महिलाएं स्वावलंबी होने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। गांव-गांव में जीविका दीदी अपनी पहचान बनाकर आत्मनिर्भरता के लिए रोजगार से जुड़ रही हैं।
उन्होंने विशिष्ट कार्य करने वाले समूह शिवगुरु, मीना, मीनू एवं सरगम, कृति, हर्ष ग्राम संगठन तथा कैडरों में विकास कुमार, काजल कुमारी, नीलम देवी, रंजु देवी, एमआरपी सरस्वती कुमारी, अनिता देवी को पुरस्कार देकर कर सम्मानित किया गया।
मौके पर सामुदायिक समन्वयक अमित कुमार, अचल कुमार, नीतीश यादव, विकास कुमार, दुलारचंद कुमार, दर्शन कुमार, इंद्राशन देवी समेत मौजूद थे।


