back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga के लिए GOOD NEWS | Museum Gumti के पास जल्द बनेगा New OverBridge, लहेरियासराय लो कॉस्ट ओवरब्रिज का Inauguration एक सप्ताह में

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लहेरियासराय लो कॉस्ट ओवरब्रिज बनकर तैयार। एक सप्ताह में लोकार्पण होगा। 6.16 करोड़ की लागत से बने लहेरियासराय ओभरब्रिज से हजारों यात्रियों को राहत मिलेंगी। वहीं, म्यूजियम गुमटी के पास 9 करोड़ का ओभरब्रिज निर्माण कार्य भी तेज होगा। यह सब अमृत भारत योजना के तहत होगा। इससे दरभंगा रेलवे का बड़ा विकास कार्य हो रहा है।

ओवरब्रिज की विशेषताएं

  • कुल लागत: ₹6.16 करोड़

  • लंबाई: 325 मीटर

  • चौड़ाई: 3.25 मीटर

  • सुविधा: दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए आसान आवाजाही, जाम से मुक्ति।

  • म्यूजियम गुमटी के पास जल्द बनेगा नया ओवरब्रिज

    • सांसद ने म्यूजियम गुमटी के पास ₹9 करोड़ की लागत से प्रस्तावित लो कॉस्ट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    • इस ओवरब्रिज से लक्ष्मी सागर और पूर्वी क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें:  मतदाता सूची में लापरवाही पर Darbhanga के 10 अफसरों का वेतन बंद!

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत भारत योजना के तहत दरभंगा जिले में रेलवे क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। इसी क्रम में लहेरियासराय स्टेशन पर ₹6.16 करोड़ की लागत से बना लो कॉस्ट ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है, जिसका लोकार्पण अगले एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा।

सांसद और डीआरएम ने किया निरीक्षण

  • लोकसभा में भाजपा सचेतक एवं रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को डीआरएम विनय श्रीवास्तव और एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ओवरब्रिज का निरीक्षण किया।

  • सांसद ने स्वयं पैदल चलकर और मोटरसाइकिल से ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक सुझाव भी दिए।

  • डॉ. ठाकुर ने कहा कि इस ओवरब्रिज से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को समय की बचत होगी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  7 बाइक, 16 नकाबपोश अपराधी, कई राउंड खुलेआम फायरिंग! Darbhanga में रंगदारी का... खुला खेल फर्रुखाबादी ....हर महीने 10 लाख दो, नहीं तो गोली खाओ

रेलवे क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास

डॉ. ठाकुर ने बताया कि:

  • दरभंगा रेलवे स्टेशन का ₹340 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय विकास किया जा रहा है।

  • शिशो-कंकरघट्टी बायपास (₹389 करोड़) का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

  • सकरी स्टेशन का भी अमृत भारत योजना के तहत आधुनिकीकरण हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के Singhwara में अजीब वारदात! मुर्गी दरवाजे पर आई तो मालिक की नाक काट दी! पड़ोसी ने तोड़ी गर्दन- 5 लोगों को पीटा, हैरान करने वाली – सिंहवाड़ा में 11 पर FIR

सांसद ने रेलवे क्षेत्र में हो रहे विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

यात्रियों की सुविधाओं को मिलेगी नई ऊंचाई

डॉ. ठाकुर ने बताया कि लहेरियासराय स्टेशन पर:

  • लंबी दूरी की सभी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा।

  • औद्योगिक, तकनीकी और पर्यटन के लिहाज से प्रमुख महानगरों के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू कराने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

  • सकरी स्टेशन पर नाला निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर रेलवे के वरीय अधिकारी, भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Navodaya में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य का तबादला, जानिए कौन बने नए प्रिसिंपल

दरभंगा नवोदय में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य बदले। जतिन...

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ ‘समाप्त’

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ 'समाप्त' हत्या...

मतदाता सूची में लापरवाही पर Darbhanga के 10 अफसरों का वेतन बंद!

मतदाता सूची में लापरवाही पर दरभंगा के 10 अफसरों का वेतन बंद! DM कौशल...

Samastipur Medical College में जल्द शुरू होंगे Gynecology और Surgery Departments | Darbhanga Commissioner Kaushal Kishore ने कहा – जल्द शुरू हो इलाज

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे गायनी-सर्जरी विभाग! आयुक्त ने दिए निर्देश।समस्तीपुर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें