spot_img

दरभंगा-सकरी-बेनीपुर बिरौल-हरिनगर रेलखंड पर नई ट्रेनों का परिचालन शुरू

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। शनिवार को जनता की चिरलंबित मांग दरभंगा-सकरी-बेनीपुर बिरौल-हरिनगर रेलखंड पर नई ट्रेन परिचालन शुरू हो गई। साथ ही, यात्रियों के बीच समय सारणी परिवर्तन को लेकर भी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई।

- Advertisement -

रेल संबंधी स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री सदस्य सह सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने नई दिल्ली से वीडियो लिंक के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

- Advertisement -

मौके पर सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि आज का दिन दरभंगा के लिए पुनः उपलब्धि का दिन है। जनता जनार्दन की चिरलम्बित मांग दरभंगा-सकरी-बेनीपुर बिरौल-हरिनगर रेलखंड पर नई ट्रेन परिचालन एवं समय सारणी में परिवर्तन को लेकर थी, वह आज पूर्ण हो रही है। निश्चित रूप से दरभंगा जिला के पूर्वी भाग में अवस्थित गांव के लाखों लोग इससे प्रतिदिन लाभान्वित होंगे और जिला मुख्यालय आसानी से आ सकेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Laharaiasarai Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप मैनेजर ने मालिक को लगाया 90 लाख का चूना! Darbhanga में सामने आया बड़ा फ्रॉड

उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त कराया कि हरिनगर से आगे लंबित रेल परियोजना का काम भी जल्द प्रारंभ होगा और कुछ पर्यावरण विभाग की आपत्ति है जिसको जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। सांसद ने कहा कि दरभंगा से हरनगर के लिए सुबह 08.25 बजे एवं शाम 04.10 बजे ट्रेन खुलेगी , वहीं हरनगर से सुबह 05.15 बजे एवं दोपहर 02.45 बजे दरभंगा के लिए ट्रेन प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अब ट्रैफिक नियमों की खैर नहीं! दुर्घटना हॉटस्पॉट की पहचान और जनता से बेहतर व्यवहार! SSP जगुनाथ रेड्डी के नए आदेश से हड़कंप, जानें आप पर क्या होगा असर

उन्होंने दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने,रेल दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण,नई रेल लाइन निर्माण,सभी छोटे बड़े स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, यात्री सुविधा एवं सुरक्षा, आरओबी, एफओबी, एक्सक्लेटर, कोसी रेल महासेतु, स्टेशन पर मूलभूत का सुविधा का विकास सहित कई विषयों पर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिन पहले ही दरभंगा से अजमेर के नई ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Laharaiasarai Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप मैनेजर ने मालिक को लगाया 90 लाख का चूना! Darbhanga में सामने आया बड़ा फ्रॉड

Laharaiasarai Petrol Pump Fraud: दरभंगा के लहेरियासराय में एक पेट्रोल पंप मैनेजर पर 90 लाख रुपये से अधिक के गबन का आरोप लगा है। संचालक ने मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।#BiharCrime,#DarbhangaNews,#PetrolPumpFraud

दरभंगा में मर्डर केस: ASI को गोली मारी, भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, अब हुई पहली गिरफ्तारी!

Darbhanga News: दरभंगा में ASI को गोली मारने और एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। मुख्य आरोपी सुनील यादव को दबोचा गया है, पुलिस अन्य आरोपिय#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

दरभंगा के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस स्कूल में ऑनलाइन ठगी से बचने का ‘मास्टर प्लान’ आया सामने, आप भी जान लें ये...

Darbhanga Cyber Security: दरभंगा के हनुमाननगर में छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। प्रधानाध्यापक ने सुरक्षित डिजिटल जीवनशैली की जरूरत बताई, जबकि शिक्षकों ने ऑनलाइन ठगी से बचने#DarbhangaNews,#CyberSecurityBihar,#OnlineSafety

रंगरा डिग्री कॉलेज पर बवाल: डिग्री कॉलेज का फैसला पलटा, छात्रों का फूटा गुस्सा! जानें क्यों 17 KM दूर भेजा गया कॉलेज? एक फैसले...

Bihar Degree College: नवगछिया के रंगरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण पर बवाल मचा हुआ है। शिक्षा विभाग ने पहले मुख्यालय में घोषित कॉलेज को अब सुदूर दियारा क्षेत्र में शिफ्ट कर#BiharEducation,#NavgachiaNews,#RangarraProtest