back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में पत्ता तोड़ने में गिरकर मौत में नया मोड़, अब हत्या की FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के सुपौल पंचायत के भंथा रोड में पत्ता तोड़ने के क्रम में पेड़ से गिर जाने से मो. समीद बक्खो की मौत ने राजनीतिक नया मोड़ ले लिया है।

- Advertisement -

इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी उम्मद खातुन ने थाना में आवेदन देते हुए गणेश सहनी, कृष्णा सहनी, कुशेश्वर सहनी, हरी सहनी सहित 21 लोगों को नामजद तथा कई अन्य के विरूद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

- Advertisement -

वादी उम्मद खातुन की ओर से दर्ज किए गए एफआईआर में उन्होंने कहा है कि 22 जून 2023 को सुबह लगभग छह बजे राज कुमार सहनी पिता बैजू सहनी, टमाटर सहनी साकिन सुपौल बाजार हाटगाछी बहला फुसलाकर इनके पति को ले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में घमासान, राजेश राय बने KusheshwarAsthan प्रखंड अध्यक्ष, विनीत कुमार ने कहा -यह धांधली है, पढ़िए कुशेश्वरस्थान पूर्वी की Political HOT

जब इनके दमाद मो. गफ्फार पिता इसराफिल बक्खो, मो. समीद पिता स्व.मुस्तकीम बक्खो दोनों साकिनान पाली थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा ने इन्हें सूचना दिया कि इनके पति को किसी ने हत्या कर लाश सुपौल भंथा रोड सड़क किनारे फेंक दिया है।

मृतक की पत्नी ने एफआईआर में आगे कहा है कि 19 जून 23को नामजद अभियुक्तों ने मस्जिद की जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर हत्या, अपहरण बलात्कार वो टोला खाली करने की धमकी उक्त सभी व्यक्तियों ने एक राय होकर इससे पूर्व दे चुके हैं।

दूसरी ओर, लोगों का कहना है कि मो. समीद बक्खो विभिन्न पेड़ों से पत्ता तोड़कर खासकर खस्सी, बकरी पालकों के हाथों बेचना इनका मुख्य पेशा था।

पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि मृतक की पत्नी उम्मद खातुन की ओर से आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

इसमें इनके पति की हत्या कुछ लोगों की ओर से कर दिये जाने की बात आवेदन में अंकित है। जिसकी हर एक बिंदु पर अनुसंधान की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्या पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मृत्यु होने का मामला सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवादा में भगवान वेंकटेश के सिंहासन प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, पूरा Benipur भक्ति में सराबोर
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: चंद्र गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी धन-समृद्धि

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर और नक्षत्रों का...

Patna NEET Student Death: 11 दिन, 42 लोगों से पूछताछ… CBI के हाथ खाली, क्या खुलेगा स्पर्म का राज?

Patna NEET Student Death: पटना की सरजमीं पर एक छात्र की संदिग्ध मौत का...

Bihar Taxi Service: बिहार में शुरू होगी ‘भारत टैक्सी’, गुजरात मॉडल से बदलेगा परिवहन का चेहरा

Bihar Taxi Service: सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों की भीड़ में, अब एक नया सारथी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें