
न्यू ईयर की पार्टी में पिस्टल लेकर घुसे अज्ञात पर हो कार्रवाई, हटे जूनियर डॉक्टरों पर से FIR, मार्च
दरभंगा, देशज न्यूज। डीएमसी के जूनियर डॉक्टर्स की ओर से डीएमसीएच प्राचार्य कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। यहां से जुलूस की शक्ल में छात्र आगे निकले। जूनियर डॉक्टरों की मांग है, न्यू ईयर की पार्टी में दखल व हथियार चमकाने वाले की ओर से र से कुछ जूनियर डॉक्टरों पर दर्ज प्राथमिकी वापस हो।
जूनियर डॉक्टरों ने कहा,हम लोगों ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। फिर उल्टा मामला दर्ज क्यों हुआ। डीएमसी के जूनियर डॉक्टरों की मांग है,उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। उन पर दर्ज प्राथमिकी वापस लिया जाए। जूनियर डॉक्टर्स का कहना है, हम लोगों ने कानून का पालन करते हुए उत्पात मचा रहे व गोली चलाने वाले व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। लेकिन आरोपी की ओर से फर्जी बयान के आधार पर डीएमसी के छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे छात्रों में काफी आक्रोश व असंतोष देखा जा रहा है।
यह है मामला
जूनियर डॉक्टर्स की ओर से 31 दिसंबर की रात्रि नए साल के जश्न में पार्टी मनाई जा रही थी। जूनियर डॉक्टर्स अपने छात्रावास के निकट 31 दिसंबर की रात नववर्ष की संध्या पर जश्न मना रहे थे। इसी बीच नववर्ष की संध्या पर नाचते गाते जूनियर डॉक्टरों के झुंड में एक बाहरी व्यक्ति के अचानक आकर डांस के दौरान पिस्टल लेकर नाचते हुए जश्न के खुशी में गोलियां चलाने लगा। इस बीच गोली चलने से जश्न मना रहे जूनियर डॉक्टर्स अवाक रह गए। अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जूनियर डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को पकड़कर तत्काल इसकी सूचना स्थानीय बेता ओपी थाना की पुलिस को जानकारी दी गई।
अब एफआईआर के बाद निर्दोष छात्रों को इससे मुक्त करने व मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर डीएमसी के छात्रों को मुक्त करने के लिए जूनियर सड़कों पर उतरे। प्रशासनिक जांच की मांग करते हुए न्याय किया जाए यह कहते सभी ने अल्टीमेटम दिया कहा, जल्द हमारी मांगों को नहीं माना गया तो ऐसी स्थिति में डीएमसी के छात्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य कार्यालय से निकलकर कर्पूरी चौक तक विरोध प्रदर्शन निकाली गई थी।
न्यू ईयर की पार्टी में पिस्टल लेकर घुसे अज्ञात पर हो कार्रवाई, हटे जूनियर डॉक्टरों पर से FIR, मार्च








You must be logged in to post a comment.