spot_img

Murder In Darbhanga | दरभंगा के पैठान कबई में दरिंदगी, नस काटे, गला दबाया, नवविवाहिता को मार डाला

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के पैठान कबई में दरिंदगी सामने आई है। जहां नवविवाहिता की पहले नस काटी गईं। फिर गला दबाकर नवविवाहिता को मार डाला। वारदात, जिले के नेहरा सहायक थाने के पैठान कबई गांव का है जहां नवविवाहिता नस काटकर व गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और ससुर (Newly married woman strangled to death in Darbhanga’s Paithan Kabai) को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Murder In Darbhanga | पुलिस ने कंचन की घर से बरामद की लाश

जिले के नेहरा सहायक थाने के पैठान कबई गांव में हाथ की नस काटकर और गला दबाकर विवाहिता जमीमा परवीन उर्फ कंचन की हत्या कर दी गयी। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके घर से शव को बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

Murder In Darbhanga | दो साल पहले हुई शादी, ससुरावालों ने उजाड़ दी जिंदगी

मृतका पैठान कबई गांव के ही मो. मुस्तफा की बेटी जमीमा परवीन उर्फ कंचन बतायी जाती है। उसकी शादी महज दो वर्ष पहले गांव के ही मो. गुलाब खान के बेटे इमरान खान से हुई थी। उनदोनो को एक वर्ष की एक संतान भी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सरकारी स्कूल निर्माण में 11 हजार वोल्ट तार ने ली मजदूर की जान! गर्भवती पत्नी, 2 साल की बेटी का क्या होगा?

Murder In Darbhanga | दहेज का  लोभी पति और ससुर चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पति इमरान खान एवं ससुर मो. गुलाब को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मृतका के पिता मुस्तफा ने ओपी अध्यक्ष राज किशोर राय को आवेदन देकर अपने दामाद इमरान, समधी मो. गुलाब खान एवं समधिन कानो परवीन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा के मखाना खेत में जेसीबी से खोदा गया था गड्ढा ! गहरे पानी में डूबने से मजदूर की मौत

Murder In Darbhanga | फोन पर मिली खबर, है बीमार, पहुंचे तो मिली लाश

मृतका की बहन शाहीन परवीन ने बताया उसे फोन कर बताया कि जमीला की तबीयत बहुत खराब हो गई है। इस पर हम लोग घबरा गये और उसके घर पहुंचे तो जमीला की मौत हो चुकी थी।

Murder In Darbhanga | 2022 की शादी और आज गले पर काला निशान,उफ…ये बेहरमी

उन्होंने बताया कि मृतका की बाईं कलाई की नस कटी हुई थी और गले पर दबाने के काला निशान देखकर हम लोगों ने नेहरा ओपी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले 2022 में जमीला की शादी हुई थी। उसका पति शमीम अकरम कुवैत में काम करता है।

Murder In Darbhanga | कुवैत भी कमाने पहुंचा मगर 10 लाख की लालच नहीं छोड़ पाया

उन्होंने बताया कि शादी में हैसियत के मुताबिक हम लोगों ने सामान आदि दिया था पर शमीम 10 लाख रुपए नकद मांग रहा था। जब हम लोगों ने दहेज देने से इनकार कर दिया तो शादी के एक माह बाद ही शमीम कुवैत चला गया। और वहां से फोन कर भी दहेज की डिमांड करता रहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Division में पुलिसिंग की बढ़ेगी कैपेसिटी ! दरभंगा- मधुबनी- समस्तीपुर में 5 नए पुलिस अनुमंडल| पुलिसिंग होगी तेज - जानिए कौन होंगे नए अनुमंडल में!

Murder In Darbhanga | उस आठ माह की बच्ची का क्या कुसूर, बाप आया था कुवैत से कमाकर, मगर फंस गई मां की जान उसी 10 लाख में

इस बीच जब जमीला ने आठ माह पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया तो हम लोगों को लगा कि अब दहेज का मसला समाप्त हो जाएगा। फिर जब 17 जनवरी को शमीम कुवैत से लौटकर गांव आया तो उसने 10 लाख रुपये मांगा और इनकार करने पर जमीला के साथ मारपीट की। उन्होंने आंशका जाहिर की कि इसी को लेकर झगड़ा हुआ और उसकी हत्या कर दी गई।

Murder In Darbhanga |  ओपी अध्यक्ष राज किशोर राय का दिखा त्वरित एक्शन, बच ना पाएंगें लोभ में जान लेने वाले ऐसे  दहेज के व्यापारी

इस संबंध में ओपी अध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion