दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार से मो. हबीबुउल्लाह के पुत्र शमीउल्ला को NIA हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया है।
NIA ने करीब चार घंटे तक बहेड़ा थाना में पूछताछ की है। उसके बताए गए कई और युवको से भी पूछताछ की गई है। सभी को छोड़ दिया गया है। बता दें कि एनआईए की टीम ने अहले सुबह शमीउल्लाह को हिरासत में ले लिया था।
जानकारी के अनुसार शमीउल्लाह पटना के एक मदरसा में रहकर पढ़ाई करता था। बताया जाता है कि वह अरबी भाषा मे ट्रांसलेट करने का काम किया करता था। इस काम में वह काफी माहिर है।
सूत्रों की माने NIA की टीम उससे बहेड़ा थाना पर भी उससे ट्रांसलेट करवाकर देखा गया है। उसने काफी तेजी से ट्रांसलेट कर दिया। NIA ने उसके पास से कुछ किताबों को जब्त कर लिया है। वहीं उसके मोबाइल से भी कुछ अहम सबूत मिले हैं।
इस कारण उसके मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। शमीउल्लाह का संबंध मुंबई में रहने वाले की किसी शख्स के साथ है उसका संबंध ISI से बताया जा रहा है।
शमीउल्लाह की ओर से मोबाइल से बातचीत होने की बात सामने आई है। और व्हाट्सअप चैट भी मिले हैं। हिरासत में लिए युवक के घर NIA ने अहले सुबह छापेमारी कर उसे हिरासत में साथ लेती गई।
NIA ने दरभंगा पुलिस की मदद से उसे हिरासत अपने साथ ले गई है। इस मामले पर दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार पुष्टि करते हुए कहा है कि NIA ने उसे हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने उक्त युवक को बहेड़ा थाना पर पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया गया है।