spot_img

दरभंगा को Nitish Cabinet से बड़ा तोहफा, 1 रुपए का देखेगा दरभंगा चमत्कार, बनेगा नया केंद्रीय विद्यालय, जानिए किस प्रखंड का हुआ चयन

spot_img
- Advertisement -

“दरभंगा को बड़ा तोहफा”, “फ्री”, “बंपर”, “नीतीश सरकार का गिफ्ट” –बिहार कैबिनेट से दरभंगा को बड़ा तोहफा! फ्री जमीन पर बनेगा केन्द्रीय विद्यालय, जानें पूरा फैसला। जहां दरभंगा देखेगा एक रुपए का बड़ा चमत्कार… केन्द्रीय विद्यालय अब दरभंगा में भी! नीतीश सरकार ने दी ज़मीन, सिर्फ 1 रुपये में 30 साल की लीज। खेल अकादमी से लेकर दरभंगा में फ्री में बनेगा केंद्रीय विद्यालय।@दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: दरभंगा में बनेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 5 एकड़ भूमि टोकन रेट पर दी गई

दरभंगा पर नीतीश सरकार की बड़ी मेहरबानी

दरभंगा,देशज टाइम्स। बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें दरभंगा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई।

- Advertisement -

गोढ़ौला में मिलेगा केंद्रीय विद्यालय को स्थायी ठिकाना

हनुमाननगर प्रखंड के गोढ़ौला मौजा स्थित 5 एकड़ भूमि को केंद्रीय विद्यालय-02, दरभंगा के भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार को महज 1 रुपये टोकन राशि पर 30 वर्षों के लिए लीज पर दिए जाने की मंजूरी मिल गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: जुलाई 2026 से दिखेगा कालिदास रंगालय का नया रूप, मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

कुल प्रस्तावित रकबा-05 एकड़ भूमि केंद्रीय विद्यालय-02

जानकारी के अनुसार, हनुमाननगर प्रखंड के मौजा गोढ़ौला, थाना संख्या-179, खाता संख्या-1203 विभिन्न खेसराओं की कुल प्रस्तावित रकबा-05 एकड़ भूमि केंद्रीय विद्यालय-02, दरभंगा के भवन निर्माण के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, केंद्र सरकार को एक रूपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों के लिए लीज नवीकरण विकल्प के साथ निःशुल्क बंदोबस्त की स्वीकृति दी गयी है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय को मिलेगी ज़मीन

यह भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधीन मानव संसाधन विकास मंत्रालय को दी जाएगी। इसमें लीज नवीकरण का विकल्प भी शामिल है, यानी भविष्य में लीज बढ़ाने की सुविधा भी रहेगी।

बिहार कैबिनेट के 41 फैसलों में एक बड़ा निर्णय

कैबिनेट की इस बैठक में कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिसमें पत्रकार पेंशन, फ्री बिजली, युवा आयोग, खेल अकादमी, स्कूल और डॉक्टरों पर कार्रवाई जैसे अहम मुद्दे भी शामिल थे। लेकिन दरभंगा को मिला यह तोहफा स्थानीय विकास के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत: कॉनोली कूपर बने संकटमोचक

Punjab Kings: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरे एक मुकाबले में पंजाब किंग्स...

BSNL का ₹197 वाला Prepaid Plan, क्या Jio-Airtel के लिए बढ़ाएगा चुनौती?

Prepaid Plan: देश के पुराने और विश्वसनीय टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने एक बार फिर...

IPL 2026 में Shreyas Iyer को लगी गंभीर चोट: क्या खत्म हो जाएगा सफर?

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर था, जब पंजाब किंग्स और गुजरात...

अब सुरक्षा में भी टॉप पर: नई Kia Seltos ने जीता 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग

Kia Seltos: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी धाक जमाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सेल्टोस...