back to top
11 नवम्बर, 2024
spot_img

Nitish Kumar का ‘Social Balance’ फॉर्मूला — ‘बाहुबली’ अनंत सिंह की ‘वापसी’, जानिए Darbhanga से किसको मिला टिकट?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

इस सूची में 57 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने सामाजिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखते हुए पुराने चेहरों के साथ कई नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया है।

लव-कुश समीकरण पर नीतीश का बड़ा दांव

जदयू की इस पहली सूची में सबसे ज़्यादा 23 उम्मीदवार लव-कुश (कुर्मी-कोइरी) समाज से हैं — यह वर्ग लंबे समय से नीतीश कुमार का कोर वोट बैंक माना जाता है।
इसके अलावा

यह भी पढ़ें:  Major Road Accident in Darbhanga: दुकान से लौट रही 8 वर्षीय बच्ची जन्नत परवीन की टेंपो से कुचलकर मौत, गांव में कोहराम
  • 12 उम्मीदवार दलित वर्ग से,

  • 9 उम्मीदवार अति पिछड़ा वर्ग (EBC) से,

  • और 12 उम्मीदवार सवर्ण वर्ग से चुने गए हैं।

महिला उम्मीदवारों पर भी भरोसा

नीतीश कुमार ने महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया है। इस सूची में चार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला है —

  • मधेपुरा से कविता साहा

  • गायघाट से कोमल सिंह

  • समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी

  • विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा

यह भी पढ़ें:  यात्रीगण कृपया ध्यान दें 14 स्पेशल ट्रेनें; Darbhanga से अहमदाबाद, दिल्ली और यशवंतपुर तक सीधी कनेक्टिविटी, देखिए पूरी लिस्ट

दरभंगा और मिथिलांचल क्षेत्र पर खास फोकस:

  • बेनीपुर — विनय कुमार चौधरी

  • दरभंगा ग्रामीण — ईश्वर मंडल

  • बहादुरपुर — मदन सहनी

  • गायघाट — कोमल सिंह

  • कुशेश्वरस्थान — अतिरेक कुमार

अन्य प्रमुख उम्मीदवार:

  • नालंदा — श्रवण कुमार

  • राजगीर — कौशल किशोर

  • मोकामा — अनंत सिंह

  • फुलवारी — श्याम रजक

  • हिलसा — कृष्ण मुरारी शरण

  • बरौली — मंजीत सिंह

  • बिहारीगंज — निरंजन मेहता

  • सूर्यगढ़ा — रामानंद मंडल

  • डुमरांव — राहुल सिंह

यह भी पढ़ें:  Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

नीतीश कुमार का ‘सोशल बैलेंस’ फॉर्मूला

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जदयू की यह सूची जातीय संतुलन साधने की रणनीति को मजबूत करती है।
लव-कुश और दलित वर्ग पर फोकस कर नीतीश कुमार ने अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को फिर से सक्रिय करने की कोशिश की है।

भाजपा और जदयू दोनों की सूचियां जारी होने के बाद राजग का उम्मीदवार समीकरण अब लगभग साफ हो गया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक...

Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

हनुमाननगर | शोभन–एकमी बायपास सड़क पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद...

Darbhanga — राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, Begusarai के लिए हुए रवाना

दरभंगा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा प्रमंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें