back to top
9 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga में गरजे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, कहा Congress माफी के लायक भी नहीं, Rahul-Lalu-Tejashwi रहे Target पर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

“लोकतंत्र बचाओ की नौटंकी करने वालों ने ही देश को कुचला था” – नित्यानंद राय का कांग्रेस पर जोरदार हमला| जेब में संविधान लेकर फैलाते हैं अफवाहें” – नित्यानंद राय ने कांग्रेस को बताया देश का गुनहगार| नित्यानंद राय का तीखा हमला: “आपातकाल थोपने वालों ने देश को अंधकार में झोंका था”|@सतीश झा, बेनीपुर-दरभंगा, देशज टाइम्स।

“राहुल-तेजस्वी सत्ता की गोद में बैठे हैं, कांग्रेस को लोकतंत्र का नहीं, सिर्फ सत्ता का लालच”

“कांग्रेस को लोकतंत्र का नहीं, सिर्फ सत्ता का लालच” – गृह राज्य मंत्री राय की तीखी टिप्पणी| “राहुल-तेजस्वी सत्ता की गोद में बैठे हैं” – नित्यानंद राय ने RJD-कांग्रेस को बताया एक सिक्के के दो पहलू| “आपातकाल का दाग आज भी ताजा है, कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए” – BJP सांसद राय का बड़ा बयान| “देश सुरक्षित हाथों में है, संविधान को कोई खतरा नहीं” – नित्यानंद राय|@बेनीपुर-दरभंगा, देशज टाइम्स।

आपातकाल को कांग्रेस का काला अध्याय बताया, नित्यानंद राय ने बोला हमला

बेनीपुर/दरभंगा, देशज टाइम्स। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को घनश्यामपुर के पाली परती मैदान में आयोजित जनसभा और पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश मजबूत नेतृत्व में सुरक्षित है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अब भी लोकतंत्र का दिखावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bodh Gaya एशियन कांग्रेस का आगाज़: डॉ. नीलम मोहन बोलीं- भारत कुपोषण और डायबिटीज के दोराहे पर, बच्चों को सिर्फ 'लाइव' नहीं 'थ्राइव' कराना है

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था – नित्यानंद राय

नित्यानंद राय ने कहा कि 50 साल पहले 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा थोपे गए आपातकाल ने देश के लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था। जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, जैसे दिग्गज नेताओं को मीसा एक्ट के तहत जेल में डाला गया, और उन पर अमानवीय अत्याचार किए गए।

महागठबंधन और तेजस्वी को लिया आड़े हाथों

उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस ने उस घटना के लिए माफी नहीं मांगी है, जो उसकी मानसिकता को दर्शाता है। बिहार के महागठबंधन एवं तेजस्वी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस दल की पहचान ही कांग्रेस विरोध के नाम पर हुयी वे साझेदारी और गठबंधन में चल रही है।

आज देश में घूम-घूमकर लोकतंत्र और संविधान बचाने का नाटक

उजियारपुर के सांसद श्री राय ने कहा कि आपातकाल के दौरान श्रीमती गांधी ने देश को अराजकता के माहौल में धकेल दिया। इससे सभी लोकतांत्रिक संस्थाएं को ध्वस्त कर दी गई। प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई, न्यायपालिका की निष्पक्षता और आम नागरिकों का मौलिक अधिकार कुचल कर रख दिया लेकिन आज देश में घूम-घूमकर लोकतंत्र और संविधान बचाने की नाटक कर रहे हैं। लेकिन इस देश की जनता कभी भी उनके कुकृत्य को माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक समेत दो कारोबारी गिरफ्तार

“कांग्रेस-राजद एक ही सिक्के के दो पहलू”

नित्यानंद राय ने ने राजद प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता आपातकाल के दौरान जेल में यातना झेल रहे थे, आज वही कांग्रेस के गोद में बैठकर सत्ता की राजनीति कर रहे हैं।

“यह तो इनका पुराना इतिहास लोकतंत्र को कुचलने का”

उन्होंने महागठबंधन को परिवारवादी और तानाशाही प्रवृत्ति का गठजोड़ करार देते हुए कहा कि इन दलों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, ऐसे में वे देश में लोकतंत्र कैसे कायम करेंगे? कांग्रेस एवं राजद को परिवारवादी एवं सामंतवादी पार्टी बताते हुए कहा कि जिस दल में कोई आंतरिक लोकतंत्र ना हो वह देश में क्या खाक लोकतंत्र स्थापित करेंगे। यह तो इनका पुराना इतिहास लोकतंत्र को कुचलने का रहा है और यह अभी संविधान की दुहाई देने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG NEWS— माॅं हैह्ट्ट देवी दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, चोरों ने 3 लाख का चांदी का श्रृंगार और 2 लाख कैश लेकर चंपत; CCTV में 3 नकाबपोश कैद

“देश सुरक्षित हाथों में है”

उन्होंने कहा कि आज भारत की जनता को अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है। देश की सेना, न्यायपालिका और प्रेस आज स्वतंत्र हैं, और जो लोग संविधान की दुहाई दे रहे हैं, वही उसकी सबसे बड़ी अवहेलना करने वाले हैं।

कांग्रेस को 50 बार माफी मांगनी चाहिए – राय

नित्यानंद राय ने कांग्रेस से 50 बार देश से माफी मांगने की मांग की और कहा कि आपातकाल की भूल को लोग भूले नहीं हैं। उन्होंने भारतीय सेना पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह देश की सुरक्षा और आत्मगौरव पर हमला है।

गोपालजी ठाकुर, संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह समेत ये रहे मौजूद 

प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर, बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि साहनी, हायाघाट विधायक राम चन्द्र साह, भाजपा के पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय पासवान, महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, राम नारायण ठाकुर, हेमंत कुमार झा, सुजीत मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता, संयोजक पिंटू झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निभा देवी सहितअन्य लोग उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक समेत दो कारोबारी गिरफ्तार

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक...

Darbhanga Election — BJP ने RJD कार्यकर्ताओं के बूथ लूट के आरोप को बताया ‘निराधार’, कहा- बोगस वोटिंग की शिकायत पर पहुंचा था प्रशासन

प्रभाष रंजन, दरभंगा। विधानसभा चुनाव के दौरान लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बूथ लूट और...

Bodh Gaya एशियन कांग्रेस का आगाज़: डॉ. नीलम मोहन बोलीं- भारत कुपोषण और डायबिटीज के दोराहे पर, बच्चों को सिर्फ ‘लाइव’ नहीं ‘थ्राइव’ कराना...

प्रभास रंजन, बोधगया | बोधगया में आईएपी के कम्यूनिटी पेडियाट्रिक्स के प्रथम एशियन कांग्रेस...

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा;...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें