spot_img

Darbhanga में होली और रमजान पर कोई गड़बड़ी नहीं होगा बर्दाश्त! प्रशासन अलर्ट!

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा। Darbhanga | बेनीपुर के बहेरा थाना परिसर में होली और रमज़ान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) शंभूनाथ झा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली और रमज़ान दोनों ही भाईचारे के पर्व हैं, इसलिए इन्हें शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

➡ प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध सूचनाओं की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।
➡ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
➡ शराबबंदी सख्ती से लागू रहेगी, अवैध शराब बेचने और पीने वालों पर होगी कार्रवाई।

- Advertisement -

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी (SDPO) आशुतोष कुमार ने कहा कि डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अगर कहीं डीजे बजाया गया, तो उसे जब्त कर संबंधित पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

- Advertisement -

होली में हंगामा करने वालों पर होगी सख्ती

➡ होली के दौरान हंगामा या उपद्रव करने वालों पर प्रशासन कड़ी नजर रखेगा।
➡ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
➡ शराब बेचने या पीने वालों पर पुलिस विशेष निगरानी रखेगी।

बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आम जनता से अपील की कि वे अपने-अपने पर्व शांतिपूर्ण और खुशी के साथ मनाएं। किसी भी तरह के विवाद से बचें और प्रशासन को सहयोग करें।

बैठक में मौजूद रहे:

🔹 बीडीओ प्रवीण कुमार
🔹 थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी
🔹 भाजपा नेता पिंटू झा
🔹 शंकर भगवान पूर्वे
🔹 रामधनी झा
🔹 प्रेम कुमार झा
🔹 मोहम्मद इकबाल
🔹 क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar