

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। चार दिनों से चल रहे लोक आस्था का महापर्व लगातार 36 घंटे का महान कठोर व्रत एवं उदायमान भगवान भास्कर को अर्घ्य, पुष्प अर्पित करने के साथ ही सोमवार को संपन्न हो गया।
इस दौरान अनुमंडल के सभी छह प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली कमला, कोसी, जीबछ,करैह नदी के अलावा गांवों मे दर्जनों तालाबों के घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया था साथ ही छठी मैया के गीत से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो चुका था। व्रतियों को घाट पर किसी तरह की समस्या न हो उसके लिए पूजा कमेटी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी।
बिरौल प्रखंड के नगर पंंचायत के मंदिर घाट, लीची बगान,वनदेवी नगर,बलिया,बिरौल चौक, रामनगर दुर्गा स्थान,उछटी,बेंक,डुमरी,पोखराम, पड़री, सहसराम, सहरी, कहुआ,रजबा,
दूसरी ओर, मारबाड़ी सामाज के राजकुमार अग्रवाल, विनोद गोयल, अरूण टेकड़ीवाल, कन्हैया प्रसाद, डॉ.संदीप छपड़िया ने बताया कि सदियों से मंदिर घाट में इनके समाज की ओर से प्रति वर्ष छठ पर्व मनाया जाता है।


You must be logged in to post a comment.