back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों के नदारद रहने से भड़के सदस्यों का बहिष्कार, कहा-ये बैठक किस काम की जब सवाल का जवाब देने वाला कोई नहीं

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान पूर्वी। पंचायत समिति की बैठक का अधिकारियों के समक्ष कोई महत्व नहीं है। सूचना दिए जाने के बाद भी मंगलवार को पूर्वी प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों को नहीं देख प्रमुख बिजल पासवान सहित सभी  उपस्थित सदस्य भड़क गए और बैठक का बहिष्कार कर सदन का बहिर्गमन कर दिया।
प्रखंड मुख्यालय धोबलिया के सभा भवन में प्रमुख बिजल पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यवाही पुस्तिका में सदस्यों के हस्ताक्षर के बाद बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही विभिन्न विभागों के अधिकांश अधिकारियों को सदन में उपस्थित नहीं देख प्रमुख सहित सभी सदस्य भड़क गए और जोर जोर से बोलते हुए अधिकारियों पर पंचायत समिति की बैठक को अहमियत नहीं देने का आरोप लगाया।
सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब सदन में अधिकारी मौजूद नहीं रहेगा तो सदस्यों के पूछे गए सवाल का जबाव कौन देगा। इन दिनों प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में बाढ़ से लोग परेशान हैं। बाढ़ प्रभावित लोग जनप्रतिनिधियों से अब तक राहत कार्य शुरू नहीं होने से जबाव तलब कर रहा है।
बाढ़ की अंचल स्तर पर क्या तैयारी है।यह सारे सवाल का जबाव सीओ को देना है। लेकिन जब सीओ अखिलेश कुमार सदन में मौजूद नहीं है तो सवाल जवाब किनसे किया जाएगा।
सदस्यों ने आरोप लगाया कि सीओ के कार्य से नाखुश हैं। लापरवाही का भी आरोप लगाया है कहा कि अंचल का  काम नहीं हो पाता है और क्षेत्र के लोग बिचोलिया के चक्कर में फंस जाते हैं। ऐसी स्थिति में अंचल अधिकारी को हटाकर दूसरा अंचल अधिकारी दिया जाय।
सदस्यों ने कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ किशोर कुमार से सदन से अनुपस्थित रहने वाले सभी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया। साथ ही प्रमुख श्री पासवान के नेतृत्व में सभी सदस्य डीएम से मिलकर इसका शिकायत करने का निर्णय लिया। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ श्री कुमार ने सदस्यों से विचार विमर्श कर 20 सितंबर को पुनः बैठक आयोजित करने का तारीख मुकर्रर किया।
इसके बाद सदस्यों ने सदन से बाहर चले गए। अधिकारियों के बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर बीडीओ ने बताया कि अचानक जिला में एक आवश्यक बैठक होने के कारण अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। मौके पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, सीडीपीओ मुन्नी देवी, उपप्रमुख शोभा देवी, डॉ. सोहराब, मुखिया छेदी राय, पूनम देवी नवल राय मोहम्मद इस्लाम, पंचायत समिति सदस्य अंजनी भारती, सांसद प्रतिनिधि राम कुमार राय सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में जाम पर चलेगा 'बुलडोजर'! एलिवेटेड रोड के लिए मची खलबली, जानें पूरा अपडेट...अवैध निर्माण की छाती पर नया रास्ता
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...

Free Fire Max Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट कोड्स से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, यहां देखें

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire Max...

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें