बेनीपुर में आगामी पंचायत उपचुनाव को लेकर बेनीपुर प्रखंड में नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन कुल 13 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने इस जानकारी की पुष्टि की।@सतीश झा,बेनीपुर,दरभंगा-देशज टाइम्स।
मुखिया पद के लिए रमोली पंचायत में मुकाबला रोचक
रमोली पंचायत के एकमात्र रिक्त मुखिया पद के लिए 7 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। इसमें, रोशन कुमार मिश्रा, मनीष कुमार झा, कुमुद मिश्रा, बबीता देवी, उगन झा, मनीषा झा, रिंकू देवी शामिल हैं।
वार्ड सदस्य पदों के लिए इन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
सझुआर पंचायत, वार्ड संख्या 9: रिंकू देवी। नवादा पंचायत, वार्ड संख्या 14: सुनीता देवी। मकरमपुर पंचायत, वार्ड संख्या 1: शीला देवी, सुनीता देवी।
पंच पद के लिए नामांकन दायर करने वाले उम्मीदवार
सझुआर पंचायत, वार्ड संख्या 12: गणेश ठाकुर, सौखी राम। पोहद्दी पश्चिमी पंचायत, वार्ड संख्या 11: ममता देवी। जरिसो पंचायत, वार्ड संख्या 6: आशा देवी।
चुनाव कार्यक्रम (Election Schedule)
क्र. | प्रक्रिया | तिथि |
---|---|---|
1️⃣ | नामांकन पत्रों की समीक्षा | 21 से 23 जून |
2️⃣ | नाम वापसी की अंतिम तिथि | 24 व 25 जून |
3️⃣ | चुनाव चिन्ह आवंटन | 26 जून |
4️⃣ | मतदान की तिथि | 9 जुलाई (सुबह 7 से शाम 5 बजे तक) |
5️⃣ | मतगणना व परिणाम | 11 जुलाई |