Nora Fatehi News: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही का नाम अब सिर्फ “दिलबर” और “साकी-साकी” जैसे ब्लॉकबस्टर गानों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी धाक जमाई है। जहां एक ओर नोरा इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड के बीच संतुलन साधने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा है कि इस खूबसूरत हसीना को उनका हमसफर मिल चुका है, और इसी वजह से वो लगातार ट्रैवल करती दिखाई दे रही हैं। आखिर कौन है वो शख्स, जिसके प्यार में नोरा इस कदर खोई हुई हैं? आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
Nora Fatehi के दिल पर छाया फुटबॉलर!
2022 में फीफा (FIFA) वर्ल्डकप में अपने शानदार परफॉर्मेंस से दुनिया को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही का फुटबॉल से कनेक्शन तो पुराना है, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उनका दिल किसी फुटबॉलर के लिए धड़क उठा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा एक करोड़पति फुटबॉलर को डेट कर रही हैं। इन डेटिंग अफवाहें को तब और हवा मिली, जब नोरा अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस 2025 फुटबॉल मैच देखने के लिए मोरक्को पहुंच गईं। यह कोई छोटी बात नहीं, बल्कि उनके इस सफर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
नोरा और उस अनजान शख्स को दुबई और मोरक्को में कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों अपनी प्राइवेसी को काफी अहमियत देते हैं, खासकर नोरा। वह इन दिनों पूरी तरह से अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं, जिसकी वजह से अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
हालांकि, इस मिस्ट्री मैन का नाम अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आया है, जिससे सस्पेंस और भी गहरा हो गया है। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या वाकई रिलेशनशिप में हैं नोरा फतेही?
यह पहली बार नहीं है, जब नोरा फतेही का नाम किसी से जुड़ा हो। इससे पहले उनका नाम टीवी एक्टर प्रिंस नरूला, अभिनेता अंगद बेदी और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ भी जोड़ा जा चुका है। इतना ही नहीं, अमेरिकी सॉन्ग राइटर बेंसन बून के साथ भी उनके अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अब देखना यह है कि ये नई डेटिंग अफवाहें कितनी सच साबित होती हैं और कब नोरा खुद अपने रिश्ते का खुलासा करती हैं। क्या यह फुटबॉलर ही वो शख्स है, जिसका नोरा को इतने सालों से इंतजार था?




