
दरभंगा, देशज टाइम्स। महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के वाजितपुर शाखा में 76वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन हीरा कुमार झा और गांधी विहार शाखा में शैक्षणिक निदेशक डॉ. प्रभा मल्लिक ने झंडोतोलन किया।
कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं मीडियाकर्मियों सहित सम्पूर्ण देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है, बल्कि इसको प्राप्त करने के लिए अनेकों महापुरुषों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी थी।
उन्होंने कहा कि सालों साल जेल की सजा भुगतनी पड़ी, कितनी मांओं की कोख उजड़ गई कितनी बहनों की मांग सूनी हो गई। तब जाकर हम सभी आज स्वतंत्र वातावरण में जी रहे हैं। विद्यार्थियों को इस स्वतंत्रता की अखंडता को बनाए रखने एवं देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।
चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा समाज में व्याप्त कुरीतियों, जात-पात से ऊपर उठकर एक अच्छा इंसान बनने की सीख दी। वहीं गांधी विहार शाखा में डॉ. मल्लिक ने भी इसका विस्तृत वर्णन साझा किया।
कोरोना जैसी प्राकृतिक विपदा से निपटने और समय पर टीकाकरण के लिए सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। दोनों शाखाओं में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों को मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।



You must be logged in to post a comment.