back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

BIHAR की पुलिसिंग में कुछ भी ठीक नहीं… Darbhanga, Madhubani में कनीय नहीं सुन रहे बात, पूरा सिस्टम ही बाट पर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पुलिस का सिस्टम टूट रहा है। कनीय-वरीय की बात नहीं मान रहे। वरीय आदेश का सीधा खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। इसमें पुलिस विभाग के वैसे ओहदे दार शामिल हैं जो जिले और कमीशनरी के सबसे उच्चपदस्थ अधिकारी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुलिस विभाग में चल क्या रहा है? अगर ऐसे ही चलता रहा तो पूरा सिस्टम जल्द ही ध्वस्त होता दिखेगा! इसकी जवाबदेही भी लेने वाला कोई मिलेगा भी शायद समझना मुश्किल।

- Advertisement -

नए डीजीपी आरएस भट्‌टी के योगदान के बाद पूरे बिहार में इस बात की बेहद और गंभीर बनी हुई है कि पुलिस विभाग का सिस्टम पूरी तरह बदल जाएगा और अपराधी भी दौड़ेंगे और पुलिस भी चुस्त दिखेगी। लेकिन, जो खबरें पुलिस महकमा से छनकर आ रही है वह चौंकाती है। नए सिस्टम और नए पदाधिकारी का कहीं कोई रूतबा दिखाई नहीं पड़ रहा। तालमेल का पूरा अभाव अभी तक यथावत है।

- Advertisement -

एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार हालांकि लगातार इस कोशिश में बने हुए हैं कि पूरा सिस्टम सुधरे। कनीय वरिष्ठ की बात मानें और पुलिसिंग सही रूप में पूरे बिहार में व्यवस्थित तरीके से दिखे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। यहां तक कि जेएस गंगवार के पत्रों को भी एसएपी,एसएसपी,आईजी दरकिनार करते दिख रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में एडमिट कार्ड के लिए छात्रों का हंगामा

फिर सवाल वही है। इस पुलिसिया सिस्टम को सही तरीके से लागू करेगा कौन? और इसमें आ रही दिक्कतों और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने वालों पर समुचित कार्रवाई कैसे और कब होगा? पढ़िए देशज टाइम्स के अपराध ब्यूरो प्रमुख Sanjay Kumar Roy (सर्वश्रेष्ठ से जुड़ें 9835241923) की यह EXCLUSIV REPORT  की पहली कड़ी  

मुख्यालय के आदेश को कई जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी ऐसे ठेंगा दिखा रहें हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। पुलिस विभाग अनुशासनिक विभाग है, लेकिन इसकी धज्जियां एसपी, आईजी रेंक के पदाधिकारी ही उड़ा रहें हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) अपने पत्र संख्या 749 के माध्यम से सभी एसपी/एसएसपी/डीआईजी/आईजी को पत्र के माध्यम से कहा है कि स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Plastic Ban...12 फ़रवरी से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ महाभियान, दुकानदारों में हड़कंप, जब्त होगी हर पॉलीथिन... पढ़िए पत्र

उन्होंने निर्देशित किया है कि स्थानांतरण आदेश निर्गत होने तथा विरमित करने के बावजूद पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की ओर से नव पदस्थापित कार्यालय/जिला/इकाई में भौतिक रूप से योगदान नहीं किया जा रहा है।

वहीं, इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से बार-बार निर्देश दिया जाता रहा है। पुलिस मुख्यालय ने सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक (रेल सहित) सभी स्तरों से किये गये स्थानांतरण आदेशों का अविलंब अनुपालन कराते हुये संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों को भौतिक रूप से प्रस्थान कराएं।

साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सात दिनों के भीतर सभी स्तरों से किए गये स्थानांतरण आदेश को लागू कराते हुये उसका प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को भेजें। लेकिन मुख्यालय के इस आदेश के आलोक में एसपी/एसएसपी या आईजी ने इन आदेशों का पालन कराते हुये मुख्यालय को प्रतिवेदन नहीं भेजा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में अधिकारियों के छूटे पसीने, कमिश्नर हिमांशु की चेतावनी- 'किसानों को गलत बीज बेचा तो खैर नहीं!' जानें पूरा मामला

मजेदार बात तो यह है कि आलाधिकारियों ने कागज पर कई पुलिस कर्मियों को विरमित किया। और, उसे समायोजन भी कर लिया। इस कारण ऐसे पुलिसकर्मियों का मन काफी बढ़ा हुआ है। कई पुलिसकर्मियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताते हैं कि मोटी वसूली कर समायोजन किया गया है। समायोजन का आधार ज्यादातर चिकित्सीय प्रमाण पत्र है जो सभी फर्जी तरीके से बनाए गये है।

देशज टाइम्स इस क्षेत्र के कुछ वरीय पुलिस पदाधिकारियों के कारनामों को उजागर करता रहेगा। पढ़ते रहिए देशज टाइम्स।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 12 फरवरी 2026 को ग्रहों की चाल का जानें प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिकता के गूढ़ रहस्य और ग्रहों की चाल का सीधा संबंध...

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय और गुरु पूजन विधि

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, जो दैनिक जीवन...

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें