
संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। देश के अंदर चल रहें करीब आधा दर्जन संगठनों को गैर कानूनी मानते हुये संगठन से जुड़े लोगों को इसकी सूचना भारत सरकार दे रही हैं।
इसी के आलोक में सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने शंकरपुर गांव में सनाउल्लाह के घर में एक नोटिस चपकाया हैं। दरअसल सन्नाउलाह को लेकर चर्चा हैं कि वह पीएफआई का सक्रिय सदस्य हैं।
भारत सरकार ने जिन संगठनों को वैन किया हैं। वह ज्यादातर केरल राज्य से संचालित हैं और पूरे देश में इसके कार्यकर्ता
विस्तारित हैं। सरकार ने जिन-जिन संगठनों को वैन किया हैं, उसमें रिहाब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ) कैंपस फ्रॉम ऑफ इंडिया (सीएफआई)औल इंडिया इमाम कामल (एआई सी) नेशनल कन्फेडेशन ऑफ ह्यूमन राईट्स ओर्गेनाइजेशन(एनसीएचआरओ) नेशनल वूमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट समेत कई अन्य हैं जिन्हें पांच साल के लिये प्रतिबंधित किया गया हैं।
बिहार में पीएफआई का नाम फुलवारीशरीफ टेरर प्लान के बाद काफी सुर्खियों में रहा। यही नहीं, इनके कई सक्रिय सदस्य को एनआईए की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा भी हैं। और, कई फरार भी हो गये। इनकी संदिग्ध गतिविधि के कारण ही केंद्र सरकार ने इन संगठनों पर वैन लगाया है। और इसकी सूचना सनाउल्लाह को भी दी गई है।



You must be logged in to post a comment.