Darbhanga के सरकारी दफ्तरों में अब होगी उर्दू में सुनवाई, जानिए पूरी डिटेल@…दरभंगा। बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के तत्वाधान में दरभंगा जिला प्रशासन ने 34 नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन ने समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में यह नियुक्ति पत्र वितरित किए।

Darbhanga: नियुक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु
05 महिला एवं 29 पुरुष अनुवादकों को नियुक्त किया गया।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
Bihar Crime नालंदा में कैसी वारदात: ‘कहां जा रहे हो?’ पूछना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने ले ली जान |बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या2
1 लाख के लिए दोस्त की हत्या: गर्दन दबाई, फिर गंगा में फेंकी लाश! 5 दिन बाद हत्यारे ने कबूला – समस्तीपुर के रोहन की बेगूसराय में MUDER3
आर्थिक अपराधों पर बिहार सरकार का बड़ा वार! EOU में 143 नए पद स्वीकृत | जानिए – DIG – SP – DSP किन पदों को भी कितनी मंजूरी4
क्या आपको भी मिलती है 125 यूनिट फ्री बिजली? अब 1 दिसंबर से मिलेगा बड़ा मौका, ऐसे छोड़ें सुविधा | विशेष अभियान5
Maharajganj News खौफनाक वारदात: दिवाली पर बिहार के SSB जवान मनजीत ने की खुदकुशी, INDO – NEPAL BORDER ड्यूटी पर खुद को मारी गोली!6
Bhagalpur News| विक्रमशिला सेतु पर गर्डर लॉन्चिंग -बड़ी खबर! अब खत्म होगा फाइनल इंतजार, इस तारीख से फर्राटा भरेंगे वाहनपूरे बिहार में 715 सहायक उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति हुई।
- Advertisement -दरभंगा के समाहरणालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में इनका योगदान रहेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ, Darbhanga DM Rajiv Roshan का संबोधन
जिलाधिकारी राजीव रौशन, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीओ शिक्षा मो. मुस्तफा जमाल, प्रभारी पदाधिकारी उर्दू कोषांग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह नियुक्ति उर्दू भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अब कोई भी नागरिक उर्दू में आवेदन कर सकेगा, जिसे सहायक उर्दू अनुवादकों के माध्यम से अनुवाद कर समाधान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त अनुवादकों से संवेदनशीलता और ईमानदारी से कार्य करने का आग्रह किया ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
Darbhanga में उर्दू भाषा को मिलेगा बढ़ावा
जिले के हर अनुमंडल, प्रखंड और जिला कार्यालय में उर्दू अनुवादक उपलब्ध रहेंगे।
उर्दू जानने वाले लोग अब सरकारी कार्यालयों में अपनी बात प्रभावी रूप से रख सकेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी नियुक्त अनुवादकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति दरभंगा और बिहार के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान देगी। कार्यक्रम का संचालन मो. जसीमुद्दीन ने किया।







