

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पिछले तीन दिनों से बिरौल मनरेगा पीओ कार्यालय के समक्ष चल रहे घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन आश्वासन पर तीसरे दिन समाप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा (खेग्रामस) व मनरेगा मजदूर सभा के बैनर तले मनरेगा के तहत मजदूरों को काम देने, मनरेगा में धडल्ले से हो रहे जेसीबी के इस्तेमाल पर रोक लगाने, पेंडिंग काम के आवेदनों में बेरोजगारी भत्ता देने, मनरेगा को लूट
योजना बनाने पर रोक लगाने, मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपए मजदूरी देने आदि सवालों को लेकर पिछले तीन दिनों से बिरौल मनरेगा पीओ कार्यालय के समक्ष चल रहे घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन में मजदूरों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मजदूरों के आक्रोश के बाद मनरेगा पीओ ने धरना स्थल पर पहुंच कर मजदूरों से वार्ता किया साथ ही मजदूरों को काम दिये जाने का आश्वासन पर धरना तीसरे दिन समाप्त हो गया।
पीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मजदूरों की सूची तैयार की गई है। इन मजदूरों को पटनियां पंचायत में मनरेगा के तहत चलाये जाने वाले योजना में काम देने का आदेश रोजगार सेवक को दिया गया है।
मौके पर मनरेगा मजदूर सभा के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, जितेंद्र सदा, राधे साह, मनोज यादव, ज्योति देवी, रामसोहाग चौपाल, जीवछी देवी, आशो देवी, सुमित्रा देवी, रिंकू देवी, पूर्ण देवी, फूल कुमारी देवी, संगीता देवी, कमलि देवी, दोलत देवी आदि शामिल थे।



