back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में प्रभार नहीं सौंप रहे पूर्व जनप्रतिनिधि, अब होगी सीधी कार्रवाई…FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स संवाददाता। नहीं दिया प्रभार तो किसी भी कीमत पर नही बख्शे जाएंगे पुराने वार्ड सदस्य। जी हां, यह मामला प्रखंड में गहरा गया है। अधिकारियों की ओर से बार-बार कहने के बाद भी पूर्व के वार्ड सदस्य प्रभार सौंपने से कतरा रहे हैं या प्रभार देना नहीं चाह रहे। अब ऐसे सभी पूर्व वार्ड सदस्यों पर सीधी कार्रवाई होगी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के 6 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक नए वार्ड सदस्यों को प्रभार नही दिया गया है। जिससे वार्ड के विकास का कार्य बाधित हो रहा है।

- Advertisement -

प्रखंड मुख्यालय से दो दो बार पुराने वार्ड सदस्यों को प्रभार देने के लिए पत्र लिखा गया। इसके बावजूद पुराने वार्ड सदस्य नए वार्ड सदस्यों को प्रभार नही दे रहे है। जिसको लेकर पूर्वी प्रखंड के दसों पंचायत की लिस्ट बनायी गई। जिसमें दो दो पंचायत कर तारीख निर्धारित की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल

वहीं, बुधवार को तिलकेश्वर और उजुआ सिमरटोका पंचायत के सभी वार्डो को प्रभार देने के लिए बीडीओ किशोर कुमार ने बैठक बुलाई। इसमे तिलकेश्वर और उजुआ सिमरटोका के नए एवं पुराने वार्ड सदस्यों को बुधवार को हर हाल में प्रभार देने के लिए कहा गया।

बैठक में आखिरी अल्टीमेटम दिया गया कि प्रखंड मुख्यालय से बार-बार पत्र लिखने के बाद भी वार्ड सदस्य प्रभार नहीं दे रहे हैं इसलिए आज ही सभी पुराने जो भी वार्ड सदस्य हैं वे नए वार्ड सदस्यों को प्रभार नहीं दिया है, वह अभी संपूर्ण प्रभार दें अन्यथा प्रभार नहीं देने वाले वार्ड सदस्यों पर मजबूर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इस बावत बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि कुछ वार्ड सदस्यों ने प्रभार सौंपा है, लेकिन बहुत ऐसे वार्ड सदस्य है जो बैठक में भाग ही नहीं लिया। ऐसे वार्ड सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नई पहचान के साथ बजाज पल्सर: भारतीय सड़कों पर फिर छाने की तैयारी

Bajaj Pulsar: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में तूफान लाने की तैयारी है, क्योंकि दिग्गज ऑटोमोबाइल...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी: बापजी के सामने फूटा तुलसी और मिहिर के रिश्ते का ‘बम’!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टीवी की दुनिया का वो आइकॉनिक शो...

महाशिवरात्रि 2026: भगवान शिव का आदियोगी स्वरूप और गृहस्थ जीवन का संतुलन

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

भारत-ब्राजील का दुर्लभ पृथ्वी समझौता: क्या चीन की बादशाहत को चुनौती देगा?

दुर्लभ पृथ्वी समझौता: वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल और सप्लाई चेन के दबाव के बीच, भारत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें