संजय कुमार राय/सतीश चंद्र झा, देशज टाइम्स टीम। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत के किसी ना किसी कोने से कुछ खबर आती ही रहती है। अब नुपुर शर्मा के समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। मामला, दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां, मातृभूमि सेवारथ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पढ़िए पूरा मामला, आखिर क्या पड़ा है बहेड़ा थाना में आवेदन, पूरी खबर
नुपुर शर्मा के समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। घटना के विरुद्ध मातृभूमि सेवारथ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने बहेड़ा थाना में सोमवार को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।






दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरे संगठन के सदस्य आयुष कुमार ने सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट डाला। इंसके कुछ समय बाद उसे जान से मारने की धमकी उनके मोबाइल पर इन दो नंबर 9199763343, 7061027085 से मैसेज की ओर से दिया गया है।
इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि उक्त नंबर का सत्यापन किया जा रहा है। यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी।








